Site icon

सिटी बजाओ उपस्थित बढ़ाओ अभियान

IMG 20240111 WA0037
IMG 20240111 WA0039

जमशेदपुर : आज दिनांक 11. 01. 2024 राज्य सरकार की पहल पर सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ अभियान के तहत ड्रॉप आउट बच्चों को वापस लाने तथा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए आज‌ मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बीपीएम स्कूल बर्मामाइंस के विद्यार्थियों के द्वारा हर गली मोहल्ले में जाकर 1 घंटे का महाअभियान चलाया गया और रोजाना सभी बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित भी किया गया। प्रधानाध्यापिका रंजीत गांधी के द्वारा बताया गया इस अभियान को सफल बनाए तथा अपने सभी मित्रों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित करें। (जारी…)

राज्य सरकार की पहल पर सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य में सीट बजाओ उपस्थित बढ़ाओ अभियान जिले में चलाया गया। एक भी बच्चा शिक्षा लेने के लिए वंचित नहीं रहे, नियमित विद्यालय आए इस उद्देश्य से अभियान संचालित किया गया। पूर्वी सिंहभूम में भी यह अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर उपस्थित आलमगीर, नायक, कुमुद, वेरोनिका, करनदीप सिंह उपस्थित थे।

Exit mobile version