Site icon

बिरसा युवा मंच के सहयोग से भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह द्वारा विभिन्य क्षेत्रों में छठ पूजा अवसर पर पूजा सामग्री का वितरण किया गया

IMG 20231117 WA0038
IMG 20231117 WA0037

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर बिरसा युवा मंच के सौजन्य से नहाय खाय के मौके पर भाजपा नेता सह सेवानिवृत आई.पी.एस राजीव रंजन सिंह अपने सहयोगियों के साथ मानगो थाना अंतर्गत समानता नगर, सोनारी के पंचवतीनगर,नर्स क्वार्टर एरिया,सिद्धू कान्हू एवं अन्य बस्तियों में सैकड़ों छठ व्रतधारियों के बीच पूजा सूप फल एवं पूजा सामग्री का वितरण किया। (जारी…)

श्री सिंह ने कहा की छठ पूजा की शुरुआत बिहार के अंगिका राज्य शुरू हुए थी और आज सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व के कोने कोने में छठ पूजा मनाई जाती है।छठ पूजा ही एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें सभी समुदाय के लोगो अपना अपना सहयोग कर शिविर लगाते है।यही ऐसा पर्व जिसमें पहले सूर्यदेव की अस्तांचल की अर्घ्य दी जाती फिर सुबह का ऊषा अर्घ्य दी जाती है। (जारी…)

मौके पर मंच के ट्रस्टी मदन मोहन सिंह, दीपक भलोटिया, बिरसा युवा मंच के सिद्धार्थ सिंह, प्रेम दीक्षित, अनिल सिंह, यशवीर सिंह, उज्ज्वल सिंह, उत्तम कुमार, सुखदेव सिंह, दुर्गा ठाकुर, राहुल भट्टाचार्य, विश्वजीत सिंह, बलविंदर सिंह कलसी, जगतार सिंह नागी,भोला जायसवाल, संजीव सिंह, दीपक सिंह ,धनंजय कुमार, अनूप चौधरी एवं अन्य शामिल थे।

Exit mobile version