Site icon

उच्च न्यायालय ने अवैध खनन की सीबीआई जांच पर लगाई रोक

राँची : साहिबगंज जिले के नींबू पहाड़ में अवैध खनन के मामले में चल रही सीबीआई की जांच पर लगी रोक हाईकोर्ट ने हटा दी है. दरअसल नींबू पहाड़ में अवैध खनन मामले की जांच सीबीआई कर रही थी. इस संबंध में सीबीआई ने कांड संख्या 06/23 दर्ज की है. राज्य सरकार ने सीबीआई जांच के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

जिसपर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 19 जनवरी को सीबीआई जांच के आदेश पर रोक लगा दी थी. राज्य सरकार की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल, महाधिवक्ता राजीव रंजन और पीयूष चित्रेश ने बहस की. सीबीआई की ओर से ASGI (एडिशनल सॉलिसिटर जनरल) अनिल कुमार ने बहस की. इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच में हुई.

Exit mobile version