Site icon

हर हर महादेव सेवा संघ : 28 अगस्त की भजन संध्या में पांच हस्तियों को मिलेगा संघ रत्न सेवा अवार्ड, पढ़ें पूरी खबर

IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर की सामाजिक और धार्मिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संघ रत्न सेवा अवार्ड की घोषणा कर दी गयी। इस वर्ष भी चयन के लिए जमशेदपुर के वासियों का सुझाव लिया गया। अंततः संघ की कोर कमिटी ने गंभीर चिंतन के उपरांत पत्रकारिता, वकालत, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपने जीवन के लंबे काल खंड के दौरान समाज में लंबे समय तक उल्लेखनीय योगदान के लिए 5 नामों का चयन किया और आज इसकी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि व्हाट्सप्प मीडिया के माध्यम से शहरवासियों के विचार और उनकी पसंद को आमंत्रित किया गया था। इस माध्यम के जरिये अनगिनत व्यक्तियों ने संघ रत्न सेवा अवार्ड के सुयोग्य विशिष्ट जनों के नाम सुझाए। (जारी…)

अनेक व्यक्तियों ने स्वयं भी अपनी उपलब्धियां समर्पित की। संघ ने सभी सुझाव और उपलब्धियों का सम्मान किया। चूंकि 5 नामों की ही घोषणा संभव है, सभी नॉमिनेशन को संचित रखते हुए जीवन के लंबे संघर्ष और सेवा के कालखंड के पैमाने पर उक्त क्षेत्रों में 5 नामों की घोषणा की गयी है। इसके तहत सिख समाज के लिए अलग पहचान बनाने वाले शैलेंद्र सिंह, चिकित्सा के क्षेत्र से गंगा मेमोरियल अस्पताल संचालित करने वाले डॉ एनके सिंह, वकालत के क्षेत्र से अधिवक्ता निमाई चंद्र पंडा और पीएन गोप जबकि पत्रकारिता से फोटोग्राफर रंगाधर नंदा को सम्मानित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से संघ प्रत्येक वर्ष शहर एवं देश के ऐसे कई महानुभावों को संघ रत्न अवार्ड से सुशोभित करता आया है, जिन्होंने अपने जीवन में इस शहर एवं देश की समर्पित भाव से सेवा की है।

Exit mobile version