जमशेदपुर : राँची से जमशेदपुर एक दिवसीय दौरे पर आए अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने शहर भर में कई लोगों से मुलाकात की। गुरविंदर सिंह सेठी ने सर्वप्रथम जमशेदपुर के वरीय व्यवसायी, सीजीपीसी के संरक्षक सह समाजसेवी दिवंगत गुरदयाल सिंह भाटिया की स्मृति में बिष्टुपुर जी टाउन स्थित गुरुद्वारा गुरबाणी कीर्तन, अंतिम अरदास एवं गुरु लंगर में शामिल हुए। अंतिम अरदास में शामिल होने आए पूर्व डीआईजी राजीव रंजन से भी मुलाकात की। उनके साथ काफी देर तक कई विषयों पर बातें हुई।
रघुवर दास से हुई शिष्टाचार मुलाकात
अपने दौरे के दौरान गुरविंदर सिंह सेठी ने सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से शिष्टाचार मुलाकात की। जहाँ रघुवर दास ने गुरविंदर सिंह सेठी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्राम विकास प्रमुख के पितृ शोक में शामिल हुए
गुरविंदर सिंह सेठी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत ग्राम विकास प्रमुख एवं वरिष्ठ संघ प्रचारक महेंद्र जी के पिता के निधन होने पर गोविंदपुर स्थित उनके घर जाकर शोक व्यक्त किये।
निर्भय सिंह से की मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा
गुरविंदर सिंह सेठी ने भाजपा नेता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह से काशीडीह स्थित कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई।
अभय सिंह की रिहाई और आगे की न्यायिक प्रक्रिया को लेकर काफी देर तक बातें हुई। आगामी 2024 में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में होने वाली लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श हुआ।
सरदार गुरदीप सिंह पप्पू से कार्यालय में की मुलाकात
सरदार गुरदीप सिंह पप्पू के माता के निधन में शामिल नहीं हो पाने के कारण गुरविंदर सिंह सेठी ने अपने दौरे के दौरान सरदार गुरदीप सिंह पप्पू के कार्यालय में जाकर मुलाकात की एवं शोक व्यक्त किया। इस दौरान कुछ राजनीतिक चर्चाएं भी हुई।
सिख नौजवान सभा ने किया गुरविंदर सिंह सेठी को सम्मानित
इस दौरे के दौरान सिख नौजवान सभा द्वारा मानगो गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में गुरविंदर सिंह सेठी भी शामिल हुए। जहाँ सिख नौजवान सभा द्वारा गुरविंदर सिंह सेठी को सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज मे उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपना योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया गया।
गुरविंदर सिंह सेठी के इस दौरे के दौरान धर्मेंद्र कुमार, सतीश कुमार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, भाजपा नेता चंचल भाटिया इत्यादि साथ में रहे।

