Site icon

गुरविंदर सिंह सेठी ने की निर्भय सिंह से शिष्टाचार मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा

46b64f26 0df0 40bf 8a7a 919dfb2aae0e

जमशेदपुर : राँची से जमशेदपुर एक दिवसीय दौरे पर आए अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने भाजपा नेता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह से काशीडीह स्थित कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई।

अभय सिंह की रिहाई और आगे की न्यायिक प्रक्रिया को लेकर काफी देर तक बातें हुई। कई राजनैतिक मुद्दों पर भी चर्चाएं हुई, जिसमें गुरविंदर सिंह सेठी ने अपने विचारों को खुलकर रखा।
आगामी 2024 में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में होने वाली लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श हुआ। इस दौरान गुरविंदर सिंह सेठी के साथ धर्मेन्द्र कुमार, सतीश कुमार एवं रविंदर सिंह रिंकू मौजूद थे।

Exit mobile version