Site icon

गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर गुरविंदर सिंह सेठी काजमशेदपुर एक दिवसीय दौरा सम्पन्न, जाने उनके पूरे सफर के बारे में

IMG 20230917 WA0005
IMG 20230917 WA0004

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा में गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाशपर्व एवं नवीनीकृत साकची गुरुद्वारा के समारोह के उपलक्ष्य पर अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी शामिल होने शनिवार को जमशेदपुर पहुँचे। इस अवसर पर साकची गुरुद्वारा की ओर से प्रधान निशान सिंह ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि इस महान अवसर पर यह सम्मान पाना भावविभोर करने वाला है। गुरुग्रंथ साहिब की महत्ता को हमें समझना होगा और अपनी अगली पीढ़ी को भी समझाना होगा। यह जीवन एवं चरित्र निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने साकची गुरुद्वारा के नवीनीकृत गुरुघर के बारे में बात करते हुए कहा कि साकची कमेटी ने जो कार्य किया वह अपने आप में पूरे झारखंड के लिए मिशाल है। इस तरह से झारखंड के और भी गुरुद्वारे कमेटी को कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रधान निशान सिंह एवं पूरी कमेटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर उन्हें सम्मिलित होने का और जो सम्मान मिला है उसके लिए कृतज्ञ हूँ।

रॉकी सिंह के घर जाकर शोक व्यक्त किए

भाजपा साकची मंडल के महामंत्री रॉकी सिंह के माता के निधन की खबर मिलने के बाद जमशेदपुर दौरे के दौरान गुरविंदर सिंह सेठी ने उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ने रॉकी सिंह को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवगंत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस विकट परिस्थिति को सहने की साहस देने की कामना की।

सीजीपीसी कार्यालय पहुँचे सेठी जी

अपने दौरे के दौरान गुरविंदर सिंह सेठी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साकची स्थित कार्यालय में पहुँचे। जहाँ सरदार भगवान सिंह एवं सरदार शैलेन्द्र सिंह से मुलाकात की गई। इस दौरान सिंख समुदाय के उत्थान, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को लेकर विचार विमर्श भी हुआ। उन्होंने सीजीपीसी द्वारा किये गए कई कार्यों की सराहना की।

पत्रकार त्रिलोचन सिंह के आवास पहुँच दुःख प्रकट किए

जमशेदपुर के जाने माने पत्रकार त्रिलोचन सिंह के माता का देहांत बीते दिनों हुआ था, जिसकी खबर मिलने के बाद गुरविंदर सिंह सेठी उनके निवास स्थान पर पहुँच कर दुःख प्रकट किए एवं दिवंगत आत्मा की शांति और इस दुःख को सहने के साहस परिजनों को देने के लिए अरदास भी किये।

रविंदर सिंह रिंकू के यहाँ पहुँच कर सालगिरह की बधाई दी

अपने दौरे के अंतिम चरण में गुरविंदर सिंह सेठी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू के सीतारामडेरा स्थित उनके दुकान में पहुँच कर उन्हें एवं उनकी अर्धांगिनी को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट करते हुए वैवाहिक वर्षगाँठ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उनके इस एक दिवसीय दौरे में उनके साथ राँची से सतीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जमशेदपुर से भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू हर जगह साथ में रहे और उनके हर कार्यक्रम के भागीदार बने।

Exit mobile version