राँची : आज चन्द्रयान-3 की लैंडिंग चाँद की सतह पर होने वाली है। जिसको लेकर भारत सहित पूरी दुनिया की नज़र इस पर टिकी है। वहीं हर भारतीय के लिए यह एक बेसब्री का पल साबित हो रहा है। जिसके लिए तमाम देशवासी अपने आराध्य से दुआ कर रहे हैं। (जारी…)
आज राँची के गुरुद्वारा में भी भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने भी चन्द्रयान-3 की सफल अरदास किया। अरदास के बाद गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि आज देश ही नही पूरी दुनिया सांस थामे चन्द्रयान-3 की लैंडिंग की प्रतीक्षा में। मैं इसरो के वैज्ञानिकों को इस अतुलनीय मिशन के लिए की गयी तपस्या को नमन करता हूँ और देशवासियों को चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो जाने की शुभकामनाएं देते हुए अरदास कर रहा हूँ। (जारी…)
इस बाबत रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि आज पूरे देश के लिए एक गौरवशाली क्षण होने वाला है जब चन्द्रयान-3 चाँद की सतह पर लैंड करेगा। यह एक बहुत ही गर्व की बात होगी कि चाँद के जिस दक्षिणी ध्रुव में आज चन्द्रयान-3 उतरेगा उस पर आज से पहले किसी भी देश की यान ने सफल लैंडिंग नहीं की है और यह गौरव आज हम भारतीयों के नाम हो जाएगा। आज पूरा देश इसके लिए दुआ कर रहा है। चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हमने अरदास भी किया है और सभी को इस अभियान के सफल होने के लिए दिल से शुभकानाएं देता हूँ।