Site icon

ग्रन्थी को दी गयी भावभीनी विदाई, डॉ स्वर्ण किये गये सम्मानित, ज्ञानी अमृतपाल सिंह साकची गुरुद्वारा साहिब के होंगे नए मुख्य ग्रन्थी

IMG 20231001 WA0016
IMG 20231001 WA0017 1

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा साहिब में सत्कारयोग ग्रन्थी ज्ञानी करतार सिंह को 10 वर्ष की ग्रन्थी सेवा के बाद रविवार को उनकी इच्छा से सेवामुक्त कर भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ स्वर्ण सिंह को भी सम्मानित किया गया। (जारी…)

काफी भावुक माहौल में साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, ट्रस्टी सतनाम सिंह सहित कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गाँधी, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह छीते, बलबीर सिंह, अमरपाल सिंह, दलजीत सिंह, मनोहर सिंह मित्ते एवं त्रिलोचन सिंह तोची ने साकची गुरुद्वारा कार्यालय में ग्रन्थी को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ देकर ससम्मान विदाई दी। (जारी…)

इस अवसर पर निवर्तमान ग्रन्थी करतार सिंह ने कहा कि शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे जिस कारण उन्हें सेवा करने में कठिनाई हो रही थी, इसीलिए वे स्वेच्छा से सेवामुक्त हो रहे हैं। चिकित्सक डॉ स्वर्ण सिंह को भी इस मौके पर उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। (जारी…)

इस अवसर पर बोलते हुए प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहा की ग्रन्थी करतार सिंह द्वारा की गयी सेवाओं को कमिटी सदैव याद रखेगी।
निशान सिंह ने बताया कि ज्ञानी अमृतपाल सिंह साकची गुरुद्वारा साहिब के नए मुख्य ग्रन्थी होंगे और सभी पंथिक सेवाओं और धार्मिक गतिविधियों की जिम्मदारी नये ग्रन्थी ही निभाएंगे।

Exit mobile version