Site icon

स्वर्णरेखानदी में डूबे 7 वर्षीय बालक का शव मानगो से बरामद

IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर : कदमा जयप्रभा नगर के रहने वाला सात वर्षीय लक्ष्मण मछुआ स्नान करने के दौरान नदी में डूब गया था। लगभग पुरा दिन बीत जाने के बाद जिला प्रशासन से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलने के बाद लक्ष्मण के परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह से आज संपर्क स्थापित कर मामले की जानकारी देते हुए कहा की जिला प्रशासन बच्चे को खोजने में मदद नहीं कर रहा है। (जारी…)

विकास सिंह ने मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक को देते हुए शव बरामदगी की बात कही। नदी के दोनों तरफ वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार संबंधित थानादारों ने गश्ती आरंभ की अंततः मानगो थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड के साई सूरज आश्रम के नीचे लक्ष्मण का शव बरामद हुआ। मानगो थाना के द्वारा भाजपा नेता विकास सिंह को शव मिलने की सुचना दी गई। विकास सिंह ने लक्ष्मण परिजनों को इसकी सूचना देकर मानगो बुलाया और परिजनों के साथ स्वर्णरेखा नदी के तट पर जाकर लक्ष्मण का शव अंत्यपरिक्षण हेतु भेजवाया।

Exit mobile version