Site icon

चन्द्रयान-3 लैंडिंग : आज पूरे देश की दुआ एक साथ कबूल हुई – गुरविंदर सिंह सेठी

IMG 20230708 WA00571

राँची : भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने चन्द्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि आज पूरे देश की दुआ एक साथ कबूल हुई है और हमारा चन्द्रयान चाँद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफलता पूर्वक लैंडिंग कर गया। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी होना ही एक गौरवान्वित अनुभव है जिसे पूरा देश महसूस कर रहा है और इस अनुभव के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और उनकी पूरी टीम जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में अपनी ऊर्जा लगाई उन्हें अनंत शुभकामनाएं और बधाई। साथ ही हर भारतीयों को भी बहुत बहुत बधाई जिन्होंने इस पल का बेसब्री से इंतज़ार किया।

Exit mobile version