Site icon

रौशनी सेवा समिति द्वारा 500 कांवरियों के रवानगी कार्यक्रम में भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह हुए सम्मिलित

Screenshot 2024 0803 172939

जमशेदपुर : उलीडीह के कालिंदी बस्ती स्थित हर हर महादेव रौशनी सेवा समिति द्वारा करीब 500 कांवरियों को चाईबासा स्थित साल महादेव के दर्शन के लिए रवानगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस)सम्मिलित होकर भोग वितरण किया।

मुख्य रूप से श्री सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह युवाओं को सनातन धर्म के मूल तत्वों से जोड़ने का काम करेगा। सनातन धर्म मनुष्य और समाज का कल्याण के लिए प्रेरित करता है। श्रावण के पावन माह के अवसर पर देवाधिदेव महादेव सब पर अपनी असीम कृपा बनाए रहे।

मौके पर आयोजक संजीत शर्मा,मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, वरिष्ठ नेता विनोद सिंह, जिला मंत्री संजीव तिवारी ,राकेश लोधी,पूनम सिंह,यशवीर सिंह,विश्वजीत सिंह एवं अन्य लोग सम्मिलित थे।

Exit mobile version