Site icon

भाजपा नेता अभय सिंह ने किया बारीडीह स्थित सभी छठ घाटों का औचक निरीक्षण, कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश

Screenshot 2023 1116 123551
IMG 20231116 WA0006

जमशेदपुर : बारीडीह बस्ती के छठ घाटों का आज भाजपा नेता अभय सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें बारीडीह स्थित जिला स्कूल घाट, निराला पथ घाट, लोहिया पथ श्याम सुंदर समिति घाट, क्रिश्चियन कॉलोनी नदी घाट, भोजपुर कॉलोनी घाट एवं अन्य घाटों का दौरा किया गया। इस दौरान भाजपा नेता अभय सिंह ने निजी रूप से जेसीबी और मजदूरों को लगाकर छठ घाट की साफ सफाई एवं आने जाने वाले रास्ते की यथोचित मार्ग निर्मित करने के कार्य का शुभारंभ किया। (जारी…)

भाजपा नेता अभय सिंह बारीडीह जिला स्कूल पहुँच कर जेसीबी की पूजा अर्चना की और छठ घाट के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शनिवार तक घाट से सम्बंधित सभी कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए और छठ व्रतियों एवं भक्तगण को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
भाजपा नेता अभय सिंह ने इस दौरान कहा कि लोक आस्था के इस महापर्व को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं संग मिलकर श्रमदान किया जा रहा है और रास्ते की दयनीय स्थिति को देखकर उसमें मिट्टी भरने का भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमलोगों का उद्देश्य है भक्तगण को किसी भी तरह की परेशानी न हो और इसके लिए बस्ती वासियों के द्वारा बताए जा रहे कार्य को ध्यान में रखते हुए पूर्ण करने की कोशिश की जा रही है। (जारी…)


घाट निर्माण के कार्य के लिए नरेश अग्रवाल को संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। इन्ही के देखरेख में तीन दिन में सभी कार्य पूर्ण किये जायेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता अभय सिंह के साथ सुमित श्रीवास्तव, रविंदर सिंह रिंकू, राजेश त्रिपाठी, गिरधारी सिंह, चन्द्रशेखर राव, नीलेश सिंह, सबूर दास, बन्टी सिंह, कन्हैया पुष्टि, दुर्गेश शर्मा, अनिल पॉल, अंकित शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, विवेक, विक्की सिंह समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version