Site icon

भाजपा नेता अभय सिंह ने दी रघुवर दास को बधाई, कहा -इस संवैधानिक पद के लिए सबसे सही व्यक्ति का हुआ चयन

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के नेता सह धनबाद जिला प्रभारी अभय सिंह ने उड़ीसा के राज्यपाल बनाये जाने पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा यह एक अहम फैसला लिया गया है जिसका तहेदिल से स्वागत करते हुए धन्यवाद करता हूँ। अभय सिंह ने कहा कि उड़ीसा के राज्यपाल बनाये जाने के लिए श्री रघुवर दास जी को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ भगवती के आशीर्वाद उनपर बना हुआ है और आगे भी बना रहेगा। केंद्र सरकार ने उनके परिश्रम, उनके कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति अपने दायित्वों को जिस तरह उन्होंने निभाया है उस लिहाज से वह इस संवैधानिक पद के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं। (जारी…)

श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी जो कर्म को प्रधान मानते हुए किसी को कोई पद देती है और रघुवर दास जी को भी यह पद उनके कार्यों को देखते हुए दी गयी है। उड़ीसा राज्य के प्रथम नागरिक का दायित्व अपने आप में बहुत बड़ा है और उसे निभाने के लिए जो राजनीतिक अनुभव और विचारों में स्पष्टता होनी चाहिए वह रघुवर जी के पास है। आज जमशेदपुर सहित पूरा झारखण्ड इस फैसले से बेहद खुश है।

Exit mobile version