
जमशेदपुर : अयोध्या से आये हुए पवित्र अक्षत कलश का बिष्टुपुर स्थित महाराष्ट्र हितकारी मंडल के समाज द्वारा स्वागत किया गया। अयोध्या मे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतू घर घर अक्षत आमंत्रण अभियान के तहत विहिप के देख रेख मे महाराष्ट्र मंडल के समाज के द्वारा भी बिष्टुपुर तथा कदमा के लिए अक्षत पैकेट तैयार करने का कार्य चल रहा है। जहां प्रतिदिन चार से पांच हजार अक्षत पैकेट तैयार किये जा रहे हैं। (जारी…)
समाज को जोड़ने का कार्य विहिप लगातार कर रही है। शहर से और भी समाज के लोग इस अभियान में जुडने हेतू संपर्क कर रहे हैं। विहिप से जिला मंत्री चंद्रिका भगत , महानगर उपाध्यक्ष गोपी राव, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख उत्तम कुमार दास, कदमा और बिष्टुपुर प्रखंड से आकाश राज, विवेक गर्ग, रोहित जगदल्ला, संध्या कर्मकार, भाजपा से एवं पूर्व कमिश्नर विजय सिंह जी, महाराष्ट्र मंडल से ट्रस्टी श्री उल्लास साने, रवि साठे, प्रेजिडेंट सुश्री रोहिणी साठे, संजय पागे जी उपस्थित रहेंगे।