Site icon

विधानसभा अध्यक्ष दो विधायकों के साथ पश्चिम अफ्रीका रवाना, सीपीए की बैठक में लेंगे हिस्सा

IMG 20231001 WA0000

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 66वें सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम अफ्रीका गये हैं। रविवार को वे नई दिल्ली से पश्चिम अफ्रीका के लिए रवाना हुए। उनके साथ रांची के विधायक सीपी सिंह और मझगांव के विधायक निरल पूर्ति भी सम्मेलन में हिस्सा लेने गये हैं। (जारी…)

वे इस सम्मेलन में ऑब्जर्वर के रूप में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 66वां सम्मेलन पश्चिम अफ्रीका के घाना के अकरा में 30 सितंबर से चल रहा है, जो 06 अक्टूबर तक चलेगा। रविंद्रनाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के प्रतिनिधि के रूप में प्लीनरी सेशन में अपना व्याख्यान भी प्रस्तुत करेंगे।

Exit mobile version