Site icon

वायरल वीडियो के बाद बिना हेलमेट वाहन चला रहे आरक्षी का कटा चालान

n5488651421697741323729d0e49a45771d0df0d55d929609710e8fb416cc1f417dd53b9e11a01a168f8f1e

पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे झारखंड अग्निशमन सेवा के आरक्षी विनोद गोप का वीडियो वायरल होने के बाद से त्वरित कार्रवाई करते हुए विनोद गोप का चालान काट दिया है. इसकी जानकारी जमशेदपुर पुलिस के मीडिया प्रभारी सह डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही संबंधित पदाधिकारी से जांच कराई गई. जांच के क्रम में पाया गया की वाहन झारखंड अग्निशमन विभाग के आरक्षी विनोद गोप की है. सत्यापन होते ही विनोद गोप का चालान काट दिया गया.

Exit mobile version