Site icon

अभय सिंह ने एक दिन के लिए अपने पूजा पंडाल में ढोल नगाड़ों को बंद कर रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

IMG 20241010 WA0000
IMG 20241010 WA0001

जमशेदपुर : मशहूर उद्योगपत‍ि रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार को उन्‍होंने अंत‍िम सांस ली। इस खबर के आते ही जमशेदपुर में जैसे एक सन्नाटा से छा गया। दुर्गा पूजा के अवसर पर मेले घूमने निकले सभी लोग स्तब्ध हो गया और माहौल गमगीन हो गया।

इस दुःखद खबर के मिलते ही भाजपा नेता अभय सिंह ने अपने पूजा पंडाल ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा समिति के तरफ से सभी लोगों को इसकी जानकारी देते हुए अपना शोक व्यक्त किया। उन्होंने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए यह घोषणा की कि एक दिन के लिए पूजा पंडाल में गीत, संगीत एवं ढोल नगाड़े नहीं बजेंगे।

अभय सिंह ने अपने सोशल मीडिया लाइव के जरिये जमशेदपुर के सभी पूजा पंडालों के कमेटी से अपील करते हुए कहा कि जमशेदपुर ने अपने अभिभावक को खोया है इसलिए आप सब भी अपने पूजा पंडालों में एक दिन के लिए गीत, ढोल- नगाड़ों को न बजाए यही हमारी तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दुःखद खबर और अभय सिंह के अपील के बावजूद शहर भर के लगभग सभी पूजा पंडालों में गीत और संगीत बजता हुआ ही दिखा। सिर्फ एक काशीडीह ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा पंडाल में ही किसी तरह का कोई गीत या ढोल नगाड़ों की आवाज़ नहीं सुनने को मिली, उन्होंने अपने स्तर से रतन टाटा जी को पूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Exit mobile version