ताजा खबर
सेवा संकल्प अभियान: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, 125 यूनिट रक्त संग्रहित•गांधी-शास्त्री जयंती पर ‘आरंभ’ संस्था का भव्य रक्तदान शिविर: सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा, हेलमेट देकर किया गया सम्मानित•ICC World Cup 2027 Schedule Announced: 2 अक्टूबर से अफ्रीका में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 10 अक्टूबर को टकराएंगे भारत-पाकिस्तान•एशियन गेम्स में लवलीना बोरगोहेन का स्वर्णिम पंच: जन्मदिन पर भारत को दिलाया गोल्ड, 12 साल बाद रचा इतिहास•जमशेदपुर में फायरिंग मामले में त्वरित पुलिस कार्रवाई: आबिद हुसैन गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार की तलाश जारी•रांची के रामपुर रिंग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत•जमशेदपुर के ओल्ड बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, मो. राजा को लगीं दो गोलियां, एमजीएम में भर्ती•समाजसेवी वीरेंद्र सिंह के परोपकारी कार्यों की सराहना, काशीडीह भवन में चंद्रवंशी समाज ने किया भव्य नागरिक सम्मान•‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत आदित्यपुर में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 80 लोगों ने उठाया लाभ•टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के श्री कृष्णा कुमार 34 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाईसेवा संकल्प अभियान: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, 125 यूनिट रक्त संग्रहित•गांधी-शास्त्री जयंती पर ‘आरंभ’ संस्था का भव्य रक्तदान शिविर: सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा, हेलमेट देकर किया गया सम्मानित•ICC World Cup 2027 Schedule Announced: 2 अक्टूबर से अफ्रीका में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 10 अक्टूबर को टकराएंगे भारत-पाकिस्तान•एशियन गेम्स में लवलीना बोरगोहेन का स्वर्णिम पंच: जन्मदिन पर भारत को दिलाया गोल्ड, 12 साल बाद रचा इतिहास•जमशेदपुर में फायरिंग मामले में त्वरित पुलिस कार्रवाई: आबिद हुसैन गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार की तलाश जारी•रांची के रामपुर रिंग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत•जमशेदपुर के ओल्ड बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, मो. राजा को लगीं दो गोलियां, एमजीएम में भर्ती•समाजसेवी वीरेंद्र सिंह के परोपकारी कार्यों की सराहना, काशीडीह भवन में चंद्रवंशी समाज ने किया भव्य नागरिक सम्मान•‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत आदित्यपुर में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 80 लोगों ने उठाया लाभ•टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के श्री कृष्णा कुमार 34 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई

एक नई सोच, एक नई धारा

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, थाईलैंड को हराकर पहली बार जीता खिताब

भारतीय महिला टीम ने पहली बार एशियन चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। यह पहला मौका है भारत की कोई टीम यह खिताब जीतने में कामयाब रही है। पहली बार फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम ने खिताबी मुकाबले में थाईलैंड को 3-1 से मात दी।

batc 2024 india women 2024 02 a1951a94b3c3a8c208695697a376e4b4 3x2 1

भारत ने पहले दो मुकाबले जीतकर दमदार शुरुआत की लेकिन इसके बाद थाईलैंड ने 2-2 से स्कोर बराबर कर दिया। निर्णायक मुकाबले में 17 साल की अनमोल खरब ने खुद से ऊंची रैंक वाली खिलाड़ी को हराकर जीत तय की।

स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भारतीय महिला टीम को बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के फाइनल में थाईलैंड के खिलाफ शानदार शुरुआत दिलाई। पहले एकल मुकाबले में सिंधु ने विश्व की 17वीं रैंकिंग वाली खिलाड़ी सुपानिदा कटेथोंग को 21-12, 21-12 से हरा दिया। इसके बाद गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की टीम डबल्स मुकाबला खेलने उतरी।

IMG 20240102 WA00521

उनका सामना थाईलैंड की किटिठारकुल और प्रासजोंगजई से था। इस जोड़ी के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 1-4 था। इसके बाजवूद इस जोड़ी ने रोमांचक मुकाबला 21-16 18-21 21-16 से अपने नाम किया। भारत की लीड अब तक 2-0 हो चुकी थी और उन्हें केवल एक और जीत की जरूरत थी।

इस जीत के लिए टीम को आखिरी मैच तक का इंतजार करना पड़ा। दूसरे सिंगल्स मुकाबले में बुसानान ओंनबमरुंगफान ने भारत की अस्मिता चालिहा को 21-11,21-14 से महज 35 मिनट में मात दी। वहीं प्रियंका और श्रुति को थाईलैंड की ऐमसार्ड बहनों के खिलाफ 11-21,9-21 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद एक बार फिर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी अनमोल खरब के हिस्से आई। खरब वर्ल्ड रैंकिंग 427वें स्थान पर हैं। उन्होंने 45वें नंबर पर पॉर्नपिचा चोइकवोंग को 21-14,21-9 से मात दी। इसके साथ ही भारत ने 3-2 से यह खिताबी मुकाबला अपने नाम किया।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!