ताजा खबर
जमशेदपुर: साकची स्थित श्रेष्ठम में रविवार शाम भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत का माहौल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री का वितरण, विधायक पूर्णिमा साहू करेंगी शुभारंभ•जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट के पास अज्ञात महिला का मिला शव, झोले से मिले 5,850 रुपये नकद; सनसनी•जमशेदपुर: छठ महापर्व पर सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू•सरायकेला: चांडिल वन क्षेत्र के कुकड़ू में जंगली हाथियों का तांडव, राशन दुकान की दीवार तोड़कर चट किया अनाज; ग्रामीणों में भारी दहशत•जमशेदपुर: पाल कंफर्ट होटल के पास युवक अमनदीप सिंह पर जानलेवा हमला, मारपीट और पगड़ी उछालने का आरोप•जमशेदपुर: छठ महापर्व की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने की विशेष अपील, पारंपरिक व मर्यादित वस्त्र पहनकर घाट आने का आह्वान — युवाशक्ति एवं जेडीयू युवा मोर्चा•सरायकेला-खरसावां: ईएलसी निबंध व क्विज प्रतियोगिता में चमके विद्यार्थी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी हुए पुरस्कृत•रांची: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर पोक्सो एक्ट, निशा भगत विवाद के बीच एक और सियासी भूचाल•जमशेदपुर: लोकआस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन आज, खरना के साथ होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास; जानिए पूजा की विधि और इसका महत्वजमशेदपुर: साकची स्थित श्रेष्ठम में रविवार शाम भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत का माहौल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री का वितरण, विधायक पूर्णिमा साहू करेंगी शुभारंभ•जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट के पास अज्ञात महिला का मिला शव, झोले से मिले 5,850 रुपये नकद; सनसनी•जमशेदपुर: छठ महापर्व पर सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू•सरायकेला: चांडिल वन क्षेत्र के कुकड़ू में जंगली हाथियों का तांडव, राशन दुकान की दीवार तोड़कर चट किया अनाज; ग्रामीणों में भारी दहशत•जमशेदपुर: पाल कंफर्ट होटल के पास युवक अमनदीप सिंह पर जानलेवा हमला, मारपीट और पगड़ी उछालने का आरोप•जमशेदपुर: छठ महापर्व की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने की विशेष अपील, पारंपरिक व मर्यादित वस्त्र पहनकर घाट आने का आह्वान — युवाशक्ति एवं जेडीयू युवा मोर्चा•सरायकेला-खरसावां: ईएलसी निबंध व क्विज प्रतियोगिता में चमके विद्यार्थी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी हुए पुरस्कृत•रांची: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर पोक्सो एक्ट, निशा भगत विवाद के बीच एक और सियासी भूचाल•जमशेदपुर: लोकआस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन आज, खरना के साथ होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास; जानिए पूजा की विधि और इसका महत्व

एक नई सोच, एक नई धारा

सरायकेला: चांडिल वन क्षेत्र के कुकड़ू में जंगली हाथियों का तांडव, राशन दुकान की दीवार तोड़कर चट किया अनाज; ग्रामीणों में भारी दहशत

IMG 20261114 WA0006

तीसरी धारा न्यूज / सरायकेला-खरसावां / 14 नवंबर, 2026

​कुकड़ू हाटटोला में हाथियों का उत्पात, लुबु कुमार की राशन दुकान को बनाया निशाना

​सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र के अधीन कुकड़ू प्रखंड में जंगली हाथियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह समस्या विकराल रूप लेते हुए मानव-हाथी संघर्ष में बदल चुकी है। बीती गुरुवार-शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे डेढ़ दर्जन जंगली हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में आ धमका। हाथियों के इस झुंड ने कुकड़ू हाटटोला में जमकर उत्पात मचाया और स्थानीय निवासी लुबु कुमार की राशन दुकान की दीवार को तोड़कर अंदर रखे अनाज व खाद्य पदार्थों को चट कर दिया तथा बाकी सामान पैरों तले रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया।IMG 20261114 WA0006

​खेतों की फसलें तबाह, टार्च और पटाखों के अभाव में जान जोखिम में डालने को मजबूर ग्रामीण

​भूख और प्यास की तलाश में ग्रामीण इलाकों में प्रवेश कर रहा हाथियों का यह झुंड न केवल दुकानों को निशाना बना रहा है, बल्कि खेतों में लहलहाती धान की फसल और सब्जियों को भी अपना निवाला बना रहा है। लगातार बढ़ रहे इस खतरे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास हाथियों को भगाने के लिए टार्च, पटाखे या अन्य सुरक्षा उपकरण जैसी कोई भी सामग्री उपलब्ध नहीं है। अंधेरे में हाथियों के सामने जाना अपनी जान जोखिम में डालने जैसा है, जिसके कारण ग्रामीणों ने किसी तरह सुरक्षित दूरी बनाकर अपनी रात काटी।

​वन विभाग की खामोशी पर भड़के ग्रामीण, बड़ी अनहोनी की आशंका

​ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय द्वारा सुरक्षा के लिए कोई भी ठोस सामग्री या मदद उपलब्ध नहीं कराई गई है। घटना की सूचना देने के बावजूद वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी पूरी तरह मौन साधे हुए हैं। जनता में इस प्रशासनिक उदासीनता को लेकर भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते वन विभाग द्वारा सुरक्षा के कारगर उपाय नहीं किए गए, तो आने वाले दिनों में किसी बड़ी अनहोनी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

हाथी-मानव संघर्ष, प्रशासनिक लापरवाही और ग्रामीण क्षेत्रों की हर सच्ची खबर — तीसरी धारा न्यूज

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!