ताजा खबर
जमशेदपुर: साकची स्थित श्रेष्ठम में रविवार शाम भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत का माहौल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री का वितरण, विधायक पूर्णिमा साहू करेंगी शुभारंभ•जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट के पास अज्ञात महिला का मिला शव, झोले से मिले 5,850 रुपये नकद; सनसनी•जमशेदपुर: छठ महापर्व पर सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू•सरायकेला: चांडिल वन क्षेत्र के कुकड़ू में जंगली हाथियों का तांडव, राशन दुकान की दीवार तोड़कर चट किया अनाज; ग्रामीणों में भारी दहशत•जमशेदपुर: पाल कंफर्ट होटल के पास युवक अमनदीप सिंह पर जानलेवा हमला, मारपीट और पगड़ी उछालने का आरोप•जमशेदपुर: छठ महापर्व की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने की विशेष अपील, पारंपरिक व मर्यादित वस्त्र पहनकर घाट आने का आह्वान — युवाशक्ति एवं जेडीयू युवा मोर्चा•सरायकेला-खरसावां: ईएलसी निबंध व क्विज प्रतियोगिता में चमके विद्यार्थी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी हुए पुरस्कृत•रांची: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर पोक्सो एक्ट, निशा भगत विवाद के बीच एक और सियासी भूचाल•जमशेदपुर: लोकआस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन आज, खरना के साथ होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास; जानिए पूजा की विधि और इसका महत्वजमशेदपुर: साकची स्थित श्रेष्ठम में रविवार शाम भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत का माहौल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री का वितरण, विधायक पूर्णिमा साहू करेंगी शुभारंभ•जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट के पास अज्ञात महिला का मिला शव, झोले से मिले 5,850 रुपये नकद; सनसनी•जमशेदपुर: छठ महापर्व पर सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू•सरायकेला: चांडिल वन क्षेत्र के कुकड़ू में जंगली हाथियों का तांडव, राशन दुकान की दीवार तोड़कर चट किया अनाज; ग्रामीणों में भारी दहशत•जमशेदपुर: पाल कंफर्ट होटल के पास युवक अमनदीप सिंह पर जानलेवा हमला, मारपीट और पगड़ी उछालने का आरोप•जमशेदपुर: छठ महापर्व की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने की विशेष अपील, पारंपरिक व मर्यादित वस्त्र पहनकर घाट आने का आह्वान — युवाशक्ति एवं जेडीयू युवा मोर्चा•सरायकेला-खरसावां: ईएलसी निबंध व क्विज प्रतियोगिता में चमके विद्यार्थी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी हुए पुरस्कृत•रांची: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर पोक्सो एक्ट, निशा भगत विवाद के बीच एक और सियासी भूचाल•जमशेदपुर: लोकआस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन आज, खरना के साथ होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास; जानिए पूजा की विधि और इसका महत्व

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: पाल कंफर्ट होटल के पास युवक अमनदीप सिंह पर जानलेवा हमला, मारपीट और पगड़ी उछालने का आरोप

IMG 20261114 075404

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर

​पाल कंफर्ट होटल के पास ड्यूटी जाने के दौरान हुआ खूनी संघर्ष

​जमशेदपुर में पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद को लेकर एक बार फिर हिंसा का मामला सामने आया है। साकची थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाल कंफर्ट होटल के पास ड्यूटी पर जा रहे एक सिख युवक पर पुराने विवाद को लेकर अचानक जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित युवक अमनदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि जब वह सुबह करीब 9 बजे अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था और पैसे लेने के लिए रुका हुआ था, तभी आरोपियों ने पीछे से आकर उस पर हमला कर दिया।IMG 20261114 075404

​प्रीतपाल सिंह सिद्धू और सिमरनजीत सिंह सिद्धू पर मारपीट और पगड़ी उछालने का आरोप

​पीड़ित युवक अमनदीप सिंह के अनुसार, आरोपी प्रीतपाल सिंह सिद्धू ने पुरानी रंजिश के तहत उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी पगड़ी पर हाथ मारकर उसे खोल दिया और पीछे से सिर पर किसी भारी चीज से वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। घटना के दौरान आरोपी का भाई सिमरनजीत सिंह सिद्धू और उनके पिता भी मौके पर पहुँच गए थे। पीड़ित का कहना है कि यह पूरा विवाद पिछले साल सीताराम डेरा थाना क्षेत्र से जुड़े एक पुराने मामले और पारिवारिक रंजिश से जुड़ा हुआ है, जिसका मामला पहले ही सुलझ चुका था, इसके बावजूद उसे निशाना बनाया गया।

​साकची थाने में लिखित शिकायत दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग

​घटना के बाद घायल युवक अमनदीप सिंह ने साकची थाने में पहुँचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का यह भी कहना है कि घटना स्थल के आसपास (पाल कंफर्ट होटल के पास) लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर सच्चाई अपने आप सामने आ जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

आपराधिक मामले, प्रशासनिक कार्रवाई और शहर की हर खबर — तीसरी धारा न्यूज

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!