तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर
उत्कर्ष 2026 के तहत बच्चों के लिए होंगी कई प्रतियोगिताएं, गुरुचरण मुखी ने की अध्यक्षता
गोलमुरी स्थित सामुदायिक विकास भवन में आज दिनांक 7 नवंबर 2026 को केबल मुखी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समाज के सचिव गुरुचरण मुखी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 22 नवंबर को CWA हॉल गोलमुरी में ‘भगवान बिरसा मुंडा जयंती’ और ‘झारखंड स्थापना दिवस’ को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों पर चर्चा करना था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर “उत्कर्ष 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए कई आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
चित्रांकन, भाषण, मॉडल निर्माण और मेहंदी प्रतियोगिता में लेंग हिस्सा
उत्कर्ष 2026 के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए समाज के पदाधिकरियों ने बताया कि इस आयोजन में बच्चों के लिए विशेष रूप से चित्रांकन (ड्राइंग) प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, मॉडल निर्माण (मॉडल मेकिंग) और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। समाज ने बच्चों और अभिभावकों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें। जो भी इच्छुक बच्चे या अभिभावक अधिक जानकारी या पंजीकरण करना चाहते हैं, वे मोबाइल नंबर 9279248503 पर संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में समाज के कई गणमान्य सदस्य रहे उपस्थित
आगामी आयोजनों की रूपरेखा तय करने और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित इस बैठक में केबल मुखी समाज के कई प्रमुख लोग और युवा सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से सचिव गुरुचरण मुखी, रुपेश मुखी, टिंकू मुखी, सागर मुखी, संदीप मुखी, आकाश मुखी, डेविड मुखी, सुमित मुखी, राजन मुखी, निखिल महानन्द, सुजल मुखी, रिकू मुखी, गुरुप्रसाद मुखी, शिवनाथ मुखी और चंदन बाघ सहित अन्य कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
📌 तीसरी धारा न्यूज
सांस्कृतिक आयोजन, समाज उत्थान और जनसरोकार से जुड़ी हर सटीक खबर — तीसरी धारा न्यूज



















