ताजा खबर
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनीकोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी

एक नई सोच, एक नई धारा

झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग

IMG 20261017 WA0030

तीसरी धारा न्यूज / झींकपानी (पश्चिमी सिंहभूम):

पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र स्थित नवागांव पोस्ट ऑफिस के शाखा डाकपाल (ब्रांच पोस्टमास्टर) का शव संदेहास्पद स्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक 23 वर्षीय मुद सुधाकर का शव स्टेशन कॉलोनी स्थित उनके क्वार्टर के पीछे एक कुएं में तैरता हुआ बरामद किया गया है।IMG 20261017 WA0030

​सुबह महिलाओं ने कुएं में देखा शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह स्टेशन कॉलोनी की कुछ महिलाओं ने कुएं में शव को तैरते हुए देखा। इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही झींकपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।IMG 20261017 214329b 1

​तेलंगाना के रहने वाले थे मुद सुधाकर, डेढ़ साल पहले लगी थी नौकरी

मृतक मुद सुधाकर मूल रूप से तेलंगाना राज्य के कमारेड्डी जिले के रहने वाले थे। उनकी डेढ़ साल पूर्व ही डाक विभाग में नौकरी लगी थी और वे यहां अविवाहित रहकर अकेले ही जीवन व्यतीत कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे चाईबासा के लिए रवाना हो चुके हैं।a 2

​पुलिस और डाक विभाग कर रहा है मामलों की जांच

इस रहस्यमयी मौत के बाद पुलिस और डाक विभाग दोनों ही स्तर पर गहन छानबीन शुरू कर दी गई है। चाईबासा से डाक विभाग के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और नवागांव पोस्ट ऑफिस में जमा राशि व अन्य रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। वहीं, झींकपानी थाना पुलिस मृतक के स्थानीय हमउम्र दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

हर बड़ी और संदेहास्पद घटना की सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें तीसरी धारा न्यूज के साथ!

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!