ताजा खबर
L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत मेंL4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: ‘यूनिक कलेक्शन’ फायरिंग कांड का खुलासा, कुख्यात मनीष सिंह गैंग के 6 शूटर गिरफ्तार, कार और हथियार बरामद

तीसरी धारा न्यूज, जमशेदपुर:

शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित “यूनिक कलेक्शन” कपड़ा दुकान पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान इस सनसनीखेज कांड का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात मनीष सिंह गैंग से जुड़े छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।1779297175576

​पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मैरून रंग की वैगनआर कार, चार अवैध देसी पिस्तौल, पांच जिंदा गोलियां, तीन खाली मैगजीन, एक खोखा और छह एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

​वर्चस्व और रंगदारी के लिए चलाई थी गोलियां

​सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि बीते 15 मई को कार सवार अपराधियों ने जुगसलाई के नगर परिषद बाजार स्थित कपड़ा दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस वारदात के पीछे अपराधियों का मकसद इलाके में दहशत फैलाना, कारोबारियों से रंगदारी वसूलना और अपना वर्चस्व कायम करना था। घटना के बाद जुगसलाई थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर तौकीर आलम के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था।b 1

​CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से दबोचे गए अपराधी

​विशेष जांच टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर अपराधियों को चिन्हित किया। इसके बाद 19 मई को शहर के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर घटना में शामिल सभी छह आरोपियों को दबोच लिया गया।

​गिरफ्तार अपराधियों के नाम:

  1. ​अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन
  2. ​राहुल कुमार उर्फ बडकू
  3. ​हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी
  4. ​राहुल सिंह उर्फ गेटलू
  5. ​अंकित सोनकर उर्फ खटीक
  6. ​बानेश्वर नामता

​पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे कुख्यात मनीष सिंह गैंग के सदस्य हैं और रंगदारी व दहशत फैलाने के इरादे से ही उन्होंने फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया था।a 2

​पकड़े गए आरोपियों का है लंबा आपराधिक इतिहास

​पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अपराधियों का पुराना और लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनमें से बानेश्वर नामता के खिलाफ सरायकेला-खरसावां के चांडिल, चौका, आरआईटी, तिरुलडीह और पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के अड़सा थाना में हत्या के प्रयास (अटेम्प्ट टू मर्डर) समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अंकित सोनकर, राहुल उर्फ बडकू और हरप्रीत सिंह के खिलाफ भी जमशेदपुर के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!