ताजा खबर
L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत मेंL4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

एक नई सोच, एक नई धारा

सीनी रेल अस्पताल को मिली एम्बुलेंस, अब 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे चिकित्सक

सीनी:

दक्षिण पूर्व रेलवे मेन्स यूनियन के लगातार प्रयासों और आंदोलन के बाद आखिरकार रेल प्रशासन ने सीनी रेल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अस्पताल को एक नई एम्बुलेंस सेवा मिल गई है, साथ ही अब यहाँ मरीजों के लिए 24 घंटे चिकित्सकों (डॉक्टरों) की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।IMG 20260520 WA0011

​रेलकर्मी की मौत के बाद भड़का था आक्रोश

​उल्लेखनीय है कि बीते दिनों 35 वर्षीय रेलकर्मी श्रीकांत सिंह की उचित प्राथमिक चिकित्सकीय उपचार के अभाव में असमय मृत्यु हो गई थी। इस दुःखद घटना के बाद रेल कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखा गया था। घटना से आक्रोशित दक्षिण पूर्व रेलवे मेन्स यूनियन की सीनी शाखा ने सचिव विश्वजीत बड़ाईक के नेतृत्व में अस्पताल प्रबंधन और रेल अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था और एक मांग पत्र सौंपा था।b 1

​मेन्स यूनियन की मांगें हुईं पूरी

​यूनियन ने रेल प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में सीनी रेल अस्पताल में चौबीस घंटे डॉक्टर एवं एम्बुलेंस सेवा बहाल करने तथा सभी मुख्य आवश्यक दवाइयों और चिकित्सकीय सुविधाओं को समय सीमा के भीतर दुरुस्त करने की पुरजोर मांग की थी। रेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इन मांगों को स्वीकार कर लिया है, जिससे अब रेलकर्मियों और उनके परिजनों को आपातकालीन स्थिति में समय पर इलाज मिल सकेगा।a 2

​इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के दौरान मेन्स यूनियन के सीनी शाखा सचिव विश्वजीत बड़ाईक, डॉ. राजीव रंजन, देवाशीष दास, व्यास कुमार रजक, स्वास्थ्य निरीक्षक गोपाल प्रसाद सहित अस्पताल की नर्सें और बड़ी संख्या में स्थानीय रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

​– तीसरी धारा न्यूज डेस्क

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!