ताजा खबर
L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत मेंL4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

एक नई सोच, एक नई धारा

कांग्रेस संगठन का विस्तार: युवा नेता संजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम जिला महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व ने युवा और अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव रंजन को जिला कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है।IMG 20260413 WA0018

​युवा कांग्रेस से जिला संगठन तक का सफर

​संजीव रंजन का राजनीतिक सफर काफी लंबा और सक्रिय रहा है। उन्होंने प्रखंड स्तर से अपनी राजनीति की शुरुआत की और अपनी कार्यकुशलता के बल पर प्रदेश महासचिव तक का पद संभाला। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए ही उन्हें अब जिला कांग्रेस की मुख्यधारा में महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।WhatsApp Image 2026 03 07 at 17.22.01

​अनुभव और ऊर्जा का संगम

​इस बार की जिला कमेटी में खास बात यह रही कि शीर्ष नेतृत्व ने पुराने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि युवाओं को बढ़-चढ़कर मौका देने से जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।

​संगठन की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध: संजीव रंजन

​अपनी नई नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए संजीव रंजन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा:

​”संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसके प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहूँ। मेरी पूरी ताकत और ऊर्जा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को धरातल पर मजबूत करने में लगेगी। हम एकजुट होकर जिले में पार्टी के जनाधार को और बढ़ाएंगे।”

 

​संजीव रंजन को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

​ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!