ताजा खबर
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांगरांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: चैती छठ के अवसर पर ‘यात्रा’ संस्था द्वारा सूप व पूजन सामग्री का वितरण, युवाओं को सामाजिक कार्यों से जुड़ने का आह्वान

 

जमशेदपुर (बारीडीह): लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के ‘नहाय-खाय’ के शुभ अवसर पर आज बारीडीह गोलचक्कर में सेवा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)’ संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया।IMG 20260322 WA0025

​सेवा ही लक्ष्य: युवाओं की भागीदारी

​इस पुनीत कार्य में ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ के संस्थापक श्री पीयूष ठाकुर ने अपनी टीम के साथ विशेष रूप से शिरकत की। दोनों संस्थाओं ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की और पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बारीडीह क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया और व्रतियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।

​युवाओं के लिए संदेश: पढ़ाई के साथ समाज सेवा भी जरूरी

​कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए युवा समाजसेवी पीयूष ठाकुर ने समाज और युवाओं को एक प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा:

​”आज के युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। समाज सेवा से ही व्यक्तित्व का सही निर्माण होता है।”

 

​पीयूष ठाकुर ने आगे कहा कि उनकी संस्था ‘युवाशक्ति’ समाज के लिए हमेशा खड़ी है और भविष्य में भी सेवा कार्य जारी रखेगी। उन्होंने यात्रा संस्था की अध्यक्ष रानी सिंह को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​महापर्व की शुभकामनाएं

​’सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ और ‘यात्रा’ संस्था की ओर से समस्त झारखंड वासियों एवं देशवासियों को महापर्व चैती छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर संस्था के कई कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज़ डेस्क

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!