ताजा खबर
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांगरांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग

एक नई सोच, एक नई धारा

पोटका: बड़ा भूमरी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, दर्जनों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

​पोटका: प्रखंड के अंतर्गत बड़ा भूमरी गांव में ‘नव जागरण समिति’ के तत्वावधान में आयोजित नव कुंज कार्यक्रम के आठवें दिन एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। यह शिविर सीताराम हॉस्पिटल के सहयोग से और पोटका पंचायत की पंचायत समिति सदस्य श्रीमती छवि दास एवं समाजसेवी आनंद दास के विशेष प्रयासों से आयोजित किया गया।

1002536640
1002518072

​विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच

​शिविर में सीताराम हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सक डॉ. कमलेश भगत और डॉ. राकेश ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के दौरान ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों की गहन जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात मरीजों के बीच आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

​सेवा और भक्ति का संगम

​समाजसेवी आनंद दास और पंसस छवि दास ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ ग्रामीणों की सेवा के उद्देश्य से इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि सुदूर क्षेत्र के लोगों को उनके घर के समीप बेहतर परामर्श मिल सके।

​समिति की रही महत्वपूर्ण भूमिका

​इस चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में ‘बड़ा भूमरी नव जागरण समिति’ के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्य रूप से:

  • ​ऋषिकेश मंडल
  • ​अमल मंडल
  • ​डॉ. प्रवीण कुमार मंडल
  • ​भरत मंडल
  • ​बिस्वजीत मंडल
  • ​चंचल मंडल
  • ​समीर मंडल
  • ​प्रकाश मंडल

​इन सभी सदस्यों के सहयोग से शिविर का संचालन सुचारू रूप से हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने समिति और जनप्रतिनिधियों के इस जनहितैषी कार्य की सराहना की है।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज़ डेस्क

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!