ताजा खबर
बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेशबरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश

एक नई सोच, एक नई धारा

तीसरी धारा न्यूज ब्रेकिंग: दिल्ली में प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी UNI का दफ्तर सील; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

​नई दिल्ली | तीसरी धारा न्यूज: देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियों में से एक, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) के रफी मार्ग स्थित मुख्यालय पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अदालत के आदेश का हवाला देते हुए एजेंसी के कार्यालय को पूरी तरह सील कर दिया है। तीसरी धारा न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद मीडिया जगत में हड़कंप मच गया है।

1002535528
1002518072

​दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

​पुलिस उपायुक्त (DCP) सचिन शर्मा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के एक हालिया आदेश के तहत यह कदम उठाया गया है। दरअसल, अदालत ने एजेंसी के जमीन आवंटन को रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद जमीन का कब्जा वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की गई।

​पुलिस का कहना है कि पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया है और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

​UNI ने लगाया ‘प्रेस की आजादी’ पर हमले का आरोप

​वहीं, दूसरी ओर न्यूज एजेंसी UNI ने पुलिस की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है। एजेंसी ने इसे ‘प्रेस की आज़ादी पर सीधा हमला’ करार दिया है। तीसरी धारा न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंसी के प्रबंधन ने पुलिस टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्रवाई के दौरान महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गई और उन्हें कार्यालय से बाहर निकलने का पर्याप्त समय भी नहीं दिया गया।

​एजेंसी का गौरवशाली इतिहास

​यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) दशकों से भारत में पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण स्तंभ रही है। रफी मार्ग स्थित इसका कार्यालय लुटियंस दिल्ली के प्रमुख केंद्रों में से एक माना जाता है। जमीन आवंटन रद्द होने और कार्यालय सील होने से एजेंसी के भविष्य और वहां कार्यरत सैकड़ों पत्रकारों व कर्मचारियों के सामने संकट खड़ा हो गया है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!