ताजा खबर
बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेशबरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश

एक नई सोच, एक नई धारा

तीसरी धारा न्यूज एक्सक्लूसिव: निशांत कुमार के सीएम बनने की चर्चाओं पर मुकेश सहनी का बड़ा तंज; कहा- “बीजेपी ने नीतीश जी को जबरदस्ती राज्यसभा भेजा”

​पटना/रांची | तीसरी धारा न्यूज: बिहार की राजनीति में मचे घमासान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद अब उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। तीसरी धारा न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने निशांत कुमार के मुख्यमंत्री बनने की मांग पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

1002534765
1002518072

​“बीजेपी ने नीतीश कुमार को हटाया” — सहनी का दावा

​शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुकेश सहनी ने एनडीए (NDA) और जेडीयू (JDU) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। सहनी ने सवाल उठाते हुए कहा:

​“अगर नीतीश कुमार को ही (मुख्यमंत्री) बनाना होता, तो बीजेपी उन्हें क्यों हटाती? उन्हें जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजा जा रहा है? ये बातें सच्चाई से कोसों दूर हैं।”

​निशांत के सीएम बनने पर दी शुभकामना

​निशांत कुमार के नाम पर हो रही चर्चाओं पर सहनी ने तंज कसते हुए कहा कि वह नीतीश कुमार के सुपुत्र हैं और राजनीति में आए हैं, यह जेडीयू का आंतरिक मामला है। उन्होंने आगे जोड़ा, “निशांत सीएम बनते हैं तो मेरी शुभकामना है, लेकिन मेरे समर्थन करने या न करने से कोई फर्क नहीं पड़ता। पूरा बिहार जानता है कि बिहार कैसे चलेगा।”

​NDA में शामिल होने की खबरों पर हंसी

​जब पत्रकारों ने मुकेश सहनी से उनके एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर सवाल किया, तो वे खिलखिलाकर हंस पड़े। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “हम एनडीए के पास नहीं जा रहे, बल्कि एनडीए वाले हमारे पास आ रहे हैं।” इस बयान के बाद बिहार की सियासत में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है।

​क्यों उठ रही है निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग?

​तीसरी धारा न्यूज के पाठकों को बता दें कि हाल ही में नीतीश कुमार के सक्रिय राजनीति से केंद्र की ओर रुख करने (राज्यसभा जाने) की चर्चाओं के बीच उनके बेटे निशांत कुमार को जेडीयू की सदस्यता दिलाई गई है। इससे पहले वे राजनीति से पूरी तरह दूर थे, लेकिन अब पार्टी कार्यकर्ताओं और कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा उन्हें बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग जोर-शोर से उठाई जा रही है।

​अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी दिनों में बिहार की सत्ता की कमान किसके हाथों में जाती है और निशांत कुमार की पार्टी में क्या भूमिका रहती है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!