ताजा खबर
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांगरांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 8 प्रबंधन छात्रों का ‘डिलेवरी’ में चयन, शहर में ही मिली नियुक्ति

​जमशेदपुर: शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके जमशेदपुर के प्रमुख शिक्षण संस्थान, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी (NSU) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ‘डिलेवरी’ (Delhivery) ने यूनिवर्सिटी के प्रबंधन विभाग के 8 छात्रों का चयन ‘ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव’ के पद पर किया है।

1002533496
1002518072

​यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित इस विशेष रिक्रूटमेंट ड्राइव में बी.बी.ए और एम.बी.ए के छात्रों ने अपनी प्रतिभा और पेशेवर कौशल का लोहा मनवाया। चयन प्रक्रिया के कड़े चरणों को पार करने के बाद, इन सभी 8 विद्यार्थियों को 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज पर नियुक्त किया गया है।

​स्थानीय स्तर पर रोजगार से छात्रों में हर्ष

​इस प्लेसमेंट की सबसे खास बात यह है कि चयनित सभी छात्रों की नियुक्ति जमशेदपुर में ही हुई है। अपने गृह नगर में ही कॉर्पोरेट करियर शुरू करने का अवसर मिलने से छात्रों और उनके अभिभावकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

​विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

​इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने कहा:

​”स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलना हमारे छात्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। दिल्लीवेरी जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में ऑपरेशंस जैसे मुख्य विभाग में चयन होना यह दर्शाता है कि हमारे छात्र उद्योग की बारीकियों को समझने में पूरी तरह सक्षम हैं।”

​वहीं, कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव’ के रूप में यह करियर की एक ठोस शुरुआत है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रबंधन विभाग के शिक्षकों और प्लेसमेंट टीम के समर्पण को दिया।

​यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में अन्य विभागों के छात्र भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!