ताजा खबर
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांगरांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग

एक नई सोच, एक नई धारा

NIT जमशेदपुर के छात्र तेजावत मनोज कुमार ने रचा इतिहास: GATE 2026 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1

​जमशेदपुर। लौहनगरी स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र तेजावत मनोज कुमार ने गेट (GATE) 2026 की परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान (AIR 1) प्राप्त कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है।

1002529387

​100 में से 92 अंक और परफेक्ट स्कोर

​इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) पेपर में शामिल हुए मनोज कुमार (रोल नंबर: 2021UGEE095) ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए 100 में से 92 अंक अर्जित किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने 1000 का अधिकतम GATE स्कोर प्राप्त किया, जो इंजीनियरिंग की इस कठिनतम परीक्षा में एक दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है।

​निदेशक ने दी बधाई: संस्थान के लिए गर्व का क्षण

​एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सुत्रधार ने छात्र की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “यह असाधारण उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। श्री मनोज कुमार की मेहनत और समर्पण एनआईटी जमशेदपुर की उच्च स्तरीय शिक्षा और वातावरण को दर्शाता है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।”

​छात्रों के लिए बने प्रेरणा स्रोत

​मनोज कुमार की इस सफलता ने न केवल एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों, बल्कि देश भर के इंजीनियरिंग परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणा का एक नया मानक स्थापित किया है। संस्थान के शिक्षकों और सहपाठियों ने भी मनोज को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है।

​यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और कठोर परिश्रम से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

​ब्यूरो रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!