ताजा खबर
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांगरांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग

एक नई सोच, एक नई धारा

असम विधानसभा चुनाव: 20 से अधिक सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में झामुमो, कांग्रेस के साथ गठबंधन पर फंसा पेंच

​राँची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इस बार असम विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने का मन बना लिया है। पार्टी विशेष रूप से उन 20 से अधिक सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है, जहाँ ‘टी-ट्राइब्स’ (चाय बागान श्रमिक) मतदाताओं का दबदबा है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने स्पष्ट किया है कि यदि कांग्रेस गठबंधन के तहत सम्मानजनक सीटें नहीं देती है, तो पार्टी वहां के स्थानीय छोटे दलों के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी।

1002517186

​हेमंत सोरेन और गौरव गोगोई के बीच हुई अहम चर्चा

​पिछले दिनों असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई ने राँची का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ करीब एक घंटे तक गहन चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान ने असम में झामुमो की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए ही गोगोई को राँची भेजा था। बैठक में मुख्य रूप से उन 35-40 सीटों पर चर्चा हुई जहाँ झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से जाकर बसे आदिवासी समुदाय के लोग निर्णायक भूमिका में हैं।

​ग्राउंड लेवल पर झामुमो की सक्रियता

​मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले छह महीनों में दो बार असम का दौरा कर चुके हैं। अपनी रैलियों में उन्होंने टी-ट्राइब्स की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। इसके अलावा, झामुमो की नजर वहां के मुस्लिम मतदाताओं पर भी है, जिसका संकेत मुख्यमंत्री के इफ्तार पार्टी में शामिल होने से मिला है।

​नेताओं ने डाला डेरा

​पार्टी की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और राजमहल सांसद विजय हांसदा असम में लगातार कैंप कर रहे हैं। झामुमो की एक विशेष टीम वहां हफ्तों रहकर जमीनी स्तर पर होमवर्क कर रही है ताकि चुनाव में मजबूती से उतरा जा सके।

​तीसरी धारा न्यूज डेस्क

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!