ताजा खबर
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांगरांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: सड़क दुर्घटना में दो की मौत के बाद 17 घंटे तक थमी रही शहर की रफ्तार, 30 KM लंबा लगा जाम

​जमशेदपुर/सुंदरनगर: शनिवार की शाम सुंदरनगर थाना क्षेत्र के मर्चागोड़ा गांव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर की रफ्तार को 17 घंटे तक थामे रखा। एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने हाता से लेकर बिष्टूपुर तक करीब 30 किलोमीटर लंबा सड़क जाम कर दिया।

1002513834

​मॉल से घर लौट रहे थे युवक

​मृतकों की पहचान सुंदरनगर के केड़ा गांव निवासी दुर्गा हेंब्रम और मार्शल सोरेन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कलियाबेड़ा स्थित 99 मॉल से अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार स्टंट कर रहे थे, तभी वे सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।

​ट्रक में तोड़फोड़ और चालक को बनाया बंधक

​हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने भाग रहे ट्रक चालक को खदेड़कर पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया। भीड़ ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क पर बैठ गए। मौके पर पहुंची सुंदरनगर पुलिस घंटों तक भीड़ के सामने मूकदर्शक बनी रही।

1002513835
1002513839

​प्रशासनिक विफलता: 17 घंटे परेशान रहे वाहन चालक

​प्रशासनिक लचर व्यवस्था के कारण शनिवार शाम 6:30 बजे से शुरू हुआ जाम रविवार सुबह 11:20 बजे तक जारी रहा। बिष्टूपुर से हाता मेन रोड तक सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस सक्रिय होती, तो भारी वाहनों को हाईवे पर ही रोका जा सकता था, जिससे आम जनता को इतनी परेशानी नहीं होती।

1002513836

​3 मुखियाओं की पहल पर खुला जाम

​अंततः रविवार सुबह तीन पंचायतों के मुखिया—पलटन मुर्मू, नीरद सरदार और कान्हू मुर्मू—की मध्यस्थता के बाद समझौता हुआ। समझौते के तहत:

  • ​एक परिवार को तत्काल 70 हजार रुपये नकद दिए गए और शेष 50 हजार रुपये 18 मार्च तक देने पर सहमति बनी।
  • ​दूसरे मृतक के परिवार को कुल 60 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया।
  • ​हालांकि, शुरुआती तौर पर ग्रामीण 50 लाख रुपये मुआवजे और ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।

​पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

​समझौते और जाम हटने के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

​ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!