ताजा खबर
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांगरांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग

एक नई सोच, एक नई धारा

बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई आफत: स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज में देरी पर बिना बताए कटेगा कनेक्शन, विभाग ने जारी किया अलर्ट

​जमशेदपुर/क्षेत्रीय: बिजली विभाग ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए नियमों में बड़ी सख्ती कर दी है। अब यदि आपके मीटर का बैलेंस खत्म होता है, तो विभाग बिना किसी अतिरिक्त चेतावनी या कॉल के आपकी बिजली काट देगा। हालांकि, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब एक नया एसएमएस (SMS) अलर्ट सिस्टम शुरू किया गया है।

1002513393

​तीन दिन पहले मिलेगा अल्टीमेटम

​नए नियमों के मुताबिक, बिजली निगम अब कनेक्शन काटने से तीन दिन पहले उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक संदेश भेजेगा। इस मैसेज में उपभोक्ता की अकाउंट आईडी, वर्तमान बकाया और कम से कम रिचार्ज की जाने वाली राशि का विवरण होगा। यदि मैसेज मिलने के तीन दिन के भीतर रिचार्ज नहीं कराया गया, तो सिस्टम स्वतः ही बिजली गुल कर देगा।

​पुराने बकायेदारों के लिए और भी कड़े नियम

​विभाग ने उन उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा है जिनका मीटर प्रीपेड होने से पहले का ‘पोस्टपेड बकाया’ अभी तक बाकी है।

  • ​ऐसे उपभोक्ताओं को जो मैसेज भेजा जाएगा, उसमें पुराना बकाया और वर्तमान प्रीपेड बैलेंस दोनों शामिल होंगे।
  • ​उन्हें बिजली चालू रखने के लिए चालू बैलेंस के साथ-साथ पुराने बकाये की एक निश्चित किश्त का भी भुगतान करना होगा।

​मैसेज में मिलेगा डायरेक्ट रिचार्ज लिंक

​उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग मैसेज में ही एक ऑनलाइन पेमेंट लिंक भी भेजेगा। इस लिंक पर क्लिक करके उपभोक्ता तुरंत भुगतान कर सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि बाद में उपभोक्ता ‘सूचना न मिलने’ की शिकायत न कर सकें।

​अधिकारी की चेतावनी: बैलेंस पर रखें नजर

​उपखंड अधिकारी (SDO) ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर पूरी तरह ऑटोमैटिक सिस्टम पर काम करता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बैलेंस की नियमित निगरानी करें और मैसेज मिलते ही तुरंत रिचार्ज कराएं, क्योंकि तीन दिन की अवधि बीतते ही बिजली कभी भी काटी जा सकती है।

​ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!