ताजा खबर
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांगरांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग

एक नई सोच, एक नई धारा

रामनवमी की तैयारियों को लेकर कल जुटेगा जमशेदपुर का महाकुंभ: माइकल जॉन ऑडिटोरियम में अखाड़ा समितियों का भव्य संवाद

​जमशेदपुर: लौहनगरी में रामनवमी के पावन पर्व को ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के आह्वान पर कल, 14 मार्च (शनिवार) शाम 5 बजे, बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शहर की सभी अखाड़ा समितियों का एक विशाल ‘संवाद कार्यक्रम’ आयोजित किया जा रहा है।

1002507138

​समस्याओं का होगा समाधान, प्रशासन से बनेगा तालमेल

​केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि इस बैठक में शहर के सभी अखाड़ों के अध्यक्ष, लाइसेंसधारी, सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल होंगे। संवाद का मुख्य उद्देश्य अखाड़ों को आ रही स्थानीय समस्याओं और मुद्दों को समझना है। इन समस्याओं को संकलित कर केंद्रीय समिति जिला प्रशासन के समक्ष रखेगी ताकि 28 मार्च (दशमी) को निकलने वाली शोभायात्रा निर्बाध और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।

​विहिप मनाएगा भव्य ‘रामोत्सव’

​इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जमशेदपुर महानगर के प्रमुख पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। विहिप ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (नववर्ष) से लेकर रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव तक पूरे शहर में ‘रामोत्सव’ मनाने का आह्वान किया है। संगठन का लक्ष्य प्रभु श्रीराम के आदर्शों के प्रति समाज को जागृत और एकजुट करना है।

​समन्वय और सौहार्द पर जोर

​समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि शहर के सभी क्षेत्रों के अखाड़ों के बीच बेहतर समन्वय बना रहे, इसके लिए यह संवाद मील का पत्थर साबित होगा। परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की जाएगी।

​महारथियों की देखरेख में तैयारी

​कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केंद्रीय समिति की पूरी टीम सक्रिय है, जिसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • ​मुख्य संरक्षक: अभय सिंह
  • ​संरक्षक: सुमन अग्रवाल, पन्ना सिंह जधेल, अशोक जैन, डॉ. संतोष गुप्ता, ललन द्विवेदी
  • ​अध्यक्ष: अरुण सिंह
  • ​कार्यकारी अध्यक्ष: नितिन त्रिवेदी
  • ​महासचिव व अन्य: प्रवीण सेठी (महासचिव), दिलजय बोस (कोषाध्यक्ष) सहित सभी उपाध्यक्ष और सचिव।

​तीसरी धारा न्यूज के लिए ब्यूरो रिपोर्ट।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!