ताजा खबर
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांगरांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग

एक नई सोच, एक नई धारा

तीसरी धारा न्यूज़: रसोई गैस को लेकर देशभर में हाहाकार, इंडेन का बुकिंग सिस्टम हुआ क्रैश; जानें क्या है असली वजह

1002480797

​नई दिल्ली/जमशेदपुर: देश के करोड़ों रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। पिछले कुछ दिनों से देशभर में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई को लेकर भारी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। आलम यह है कि लोग गैस एजेंसियों के गोदामों के बाहर लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं।

1002480797

​क्यों ठप पड़ा है बुकिंग सिस्टम?

​इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के लोकप्रिय ब्रांड इंडेन के उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, अचानक कॉल ट्रैफिक बढ़ने की वजह से रिफिल बुकिंग सिस्टम पूरी तरह क्रैश हो गया है। सामान्य दिनों के मुकाबले बुकिंग के लिए आने वाली कॉल्स की संख्या 8 से 10 गुना तक बढ़ गई है, जिससे सिस्टम बार-बार रिस्पॉन्स देना बंद कर रहा है।

​सप्लाई में 50% की भारी कमी

​संकट सिर्फ बुकिंग तक सीमित नहीं है। जमीनी स्तर पर पड़ताल करने पर पता चला है कि मांग में जहाँ 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, वहीं पीछे से होने वाली सप्लाई में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वेंडर इनवॉइस मैनेजमेंट सिस्टम ठप होने के कारण होम डिलीवरी में भारी देरी हो रही है, जिससे लोग खुद सिलेंडर ढोने को मजबूर हैं।

​सरकार और कंपनी के कदम

​तीसरी धारा न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार, इस संकट से निपटने के लिए इंडेन ने अपने सिस्टम की क्षमता बढ़ाना शुरू कर दिया है। बुकिंग प्रक्रिया को तेज करने के लिए IVRS (फोन पर मिलने वाले निर्देश) की अवधि कम कर दी गई है।

​बुकिंग से पहले ध्यान दें: 25 दिन का नया नियम

​सरकार ने घरेलू सिलेंडर की रिफिल बुकिंग का वेटिंग पीरियड अब 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। तकनीकी पाबंदी न होने के कारण लाखों उपभोक्ता 25 दिन पूरे होने से पहले ही कॉल कर रहे हैं, जिससे सर्वर पर बोझ और बढ़ गया है।

​सावधानी की अपील: उपभोक्ता कृपया अपनी पिछली बुकिंग के 25 दिन पूरे होने के बाद ही दोबारा प्रयास करें, ताकि सिस्टम पर दबाव कम हो सके और जरूरतमंदों को समय पर गैस मिल सके।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!