ताजा खबर
बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेशबरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: रामनवमी अखाड़ा समिति ने प्रशासन से की मांग— विसर्जन घाट हों दुरुस्त, सड़कों से हटे बिजली और ऑप्टिकल तारों का जाल

​जमशेदपुर: शहर में आगामी रामनवमी, चैती छठ और गणगौर विसर्जन के सफल आयोजन को लेकर जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने कमर कस ली है। मंगलवार को समिति का एक मुख्य प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) से मिला और उत्सव के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

1002494037

​190 स्थानों पर होगा महोत्सव, 12 घाटों पर विसर्जन

​बैठक के बाद जानकारी साझा करते हुए अरुण सिंह ने बताया कि इस वर्ष जमशेदपुर के लगभग 190 स्थानों पर रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाना है। इसके अतिरिक्त:

  • ​16 स्थानों पर वासंती दुर्गा पूजा आयोजित होगी।
  • ​दोमुहानी घाट (सोनारी) और स्वर्णरेखा घाट (साकची) में चैती छठ महापर्व संपन्न होगा।
  • ​21 मार्च को मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा ईसर-गौरी की प्रतिमाओं का विसर्जन (गणगौर पूजन समापन) किया जाएगा।
  • ​28 मार्च को शहर के 12 प्रमुख विसर्जन घाटों पर रामनवमी अखाड़ों का विसर्जन होगा।

​प्रशासन के समक्ष रखी गई प्रमुख मांगें:

​1. तारों का जाल और अतिक्रमण:

कार्यकारी अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी ने मांग की कि सडकों के ऊपर बिछे ऑप्टिकल फाइबर और बिजली के तारों के जाल को व्यवस्थित किया जाए, क्योंकि बड़े झंडे ले जाते समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही, श्रमिक एकता बजरंग अखाड़ा (पाडी) के पूजन स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील की गई।

​2. घाटों की सफाई और पानी का स्तर:

समिति ने मांग की है कि चैती छठ और विसर्जन को देखते हुए घाटों की बेहतर सफाई कराई जाए। साथ ही, विसर्जन के दिन चांडिल डैम से पानी छोड़कर नदी का जल स्तर बढ़ाया जाए ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।

​3. सरल लाइसेंस प्रक्रिया:

विहिप के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने प्रशासन से आग्रह किया कि रामनवमी अखाड़ा विसर्जन हेतु लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए ताकि समितियों को अनावश्यक परेशानी न हो।

​4. पार्किंग और निर्माण सामग्री पर रोक:

विसर्जन मार्ग पर अवैध कार पार्किंग और सड़क पर रखी निर्माण सामग्री (बालू, गिट्टी आदि) को हटाने का निर्देश देने की मांग की गई है, ताकि विसर्जन जुलूस निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके।

​प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

​SDO के साथ हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी, महासचिव प्रवीण सेठी, सचिव विजय तिवारी, कोषाध्यक्ष दिलजय बोस और बजरंग दल संयोजक चंदन दास उपस्थित थे।

​ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!