ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: 18 मार्च को निकलेगी हिंदू जागरण मंच की भव्य पदयात्रा, पीयुश ठाकुर ने प्रशासन से की खास अपील

​जमशेदपुर | तीसरी धारा न्यूज

​लौहनगरी जमशेदपुर एक बार फिर भक्ति और अनुशासन के संगम का साक्षी बनने जा रही है। हिंदू जागरण मंच (जमशेदपुर, झारखंड) के जिला अध्यक्ष श्री बलबीर मंडल के नेतृत्व में आगामी 18 मार्च को एक विशाल और भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा को लेकर क्षेत्र के युवाओं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

1002482123

​भालूबासा से आमबागान तक गूंजेगा श्री राम का जयघोष

​’सेवा ही लक्ष्य’ (युवाशक्ति) के संस्थापक श्री पीयूष ठाकुर ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि हर साल की तरह इस साल भी यह यात्रा पूरी भव्यता और कड़े अनुशासन के साथ निकाली जाएगी।

  • ​प्रारंभ: पदयात्रा भालूबासा हरिजन स्कूल से शुरू होगी।
  • ​समापन: साकची आमबागान स्थित सुभाष मैदान में शाम को ‘भारत माता की आरती’ के साथ यात्रा का समापन होगा।
  • ​आकर्षण: इस शोभा यात्रा में विशेष रूप से तैयार की गई झांकियां आम जनमानस के आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी।

​प्रशासन से ‘नो एंट्री’ और सुरक्षा की अपील

​यात्रा की विशालता को देखते हुए, पीयूष ठाकुर ने जमशेदपुर के उपायुक्त (DC) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मीडिया के माध्यम से विशेष निवेदन किया है। उन्होंने मांग की है कि:

  1. ​वाहन प्रतिबंध: 18 मार्च को दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों की ‘No Entry’ सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
  2. ​सुरक्षा व्यवस्था: प्रशासन अपना पूर्ण सहयोग दे ताकि पूरी शोभा यात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

​एकजुटता का संदेश: “ना कटने देंगे, ना बंटने देंगे”

​पीयूष ठाकुर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “ना कटने देंगे ना बंटने देंगे, चलेंगे एक साथ; ना देखेंगे चाहत ना देखेंगे बात, रहेंगे एक साथ।” उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाशक्ति का मूल मंत्र सेवा है और यह पदयात्रा समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को जगाने का काम करेगी।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!