ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP पीयूष पांडेय ने 17 थाना प्रभारियों का किया तबादला

1002477026

​जमशेदपुर: शहर की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय ने एक साथ 17 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। गुरुवार देर शाम जारी की गई इस सूचना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

1002477026

​प्रमुख थानों के प्रभारियों में बदलाव

​तबादले की सूची के अनुसार, कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारी बदली गई है:

  • ​साकची थाना: आनंद कुमार मिश्रा को हटाकर सीतारामडेरा का जिम्मा दिया गया है। वहीं, बागबेड़ा से आए गोपाल कृष्ण यादव साकची के नए थाना प्रभारी होंगे।
  • ​सीतारामडेरा: निरंजन कुमार को यहाँ से हटाकर बर्मामाइंस भेजा गया है।
  • ​टेल्को थाना: यहाँ से प्रशांत कुमार को हटाकर साकची सीसीआर भेजा गया है, जबकि जादूगोड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद अब टेल्को की कमान संभालेंगे।
  • ​सिदगोड़ा: वीरेंद्र कुमार को जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है, जबकि फ़ैज़ अहमद (सीसीआर साकची) सिदगोड़ा के नए थाना प्रभारी होंगे।

​ग्रामीण और सर्किल इंस्पेक्टर स्तर पर फेरबदल

  • ​घाटशिला: वंश नारायण सिंह को मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह कोर्ट सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मुंडा घाटशिला के नए थाना प्रभारी होंगे।
  • ​जादूगोड़ा: दिलीप कुमार यादव को पदोन्नत करते हुए जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि ईश्वर दयाल मुंडा जादूगोड़ा के नए थाना प्रभारी होंगे।
  • ​बागबेड़ा: मुसाबनी के सर्किल इंस्पेक्टर उमेष कुमार ठाकुर को बागबेड़ा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  • ​पटमदा: अजय कुमार ठाकुर को पटमदा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है।

​पुलिस लाइन भेजे गए प्रभारी

​प्रशासनिक कारणों से मनोरंजन कुमार (बोड़ाम थाना प्रभारी) और राजेश कुमार मंडल (जादूगोड़ा थाना प्रभारी) को उनके पदों से हटाकर गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज कर दिया गया है। नीरज कुमार को बोड़ाम का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!