ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

टाटा स्टील सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में कॉपर केबल के साथ आदतन चोर गिरफ्तार

1002473976

​जमशेदपुर: टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने कंपनी परिसर में चोरी के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दोहराते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। नियमित निगरानी और सक्रिय पेट्रोलिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एक शातिर अपराधी को रंगे हाथों पकड़कर उसके पास से भारी मात्रा में चोरी का कॉपर केबल बरामद किया है।

1002473976

​तलाशी में मिला 35 किलो कॉपर केबल

​सुरक्षा टीम ने संदेह के आधार पर मोहम्मद बाबू (उम्र 30 वर्ष) को रोका। वह जुगसलाई के गौरी शंकर रोड स्थित गरीब नवाज कॉलोनी का निवासी है। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 35 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह केबल अवैध रूप से कंपनी परिसर से बाहर ले जाया जा रहा था।

​पुराना अपराधी है मोहम्मद बाबू

​जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मोहम्मद बाबू एक आदतन अपराधी है। वह इससे पहले भी कंपनी में चोरी के मामलों में तीन बार पकड़ा जा चुका है। बार-बार पकड़े जाने के बावजूद उसकी गतिविधियों में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद सुरक्षा टीम ने उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिस्टुपुर थाना को सौंप दिया है।

​चोरी पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति

​कंपनी प्रबंधन ने इस कार्रवाई के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि टाटा स्टील की संपत्ति को नुकसान पहुँचाने या सामग्री चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया गया है और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!