ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

गोड्डा: महागामा में बैंक ऑफ इंडिया में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश; गार्ड की बहादुरी और अलार्म ने बचाए करोड़ों, मुठभेड़ में गार्ड घायल

1002467379

​गोड्डा (महागामा): झारखंड के गोड्डा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ महागामा अनुमंडल मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की शाखा में हथियारबंद अपराधियों ने लूट का दुस्साहसिक प्रयास किया। हालांकि, सुरक्षा गार्ड की जांबाजी और शाखा प्रबंधक की सूझबूझ के आगे डकैतों के मंसूबे फेल हो गए।

1002467379

​हेलमेट हटाने को कहा, तो चला दी गोली

​घटना सोमवार दोपहर की है, जब केचुआ चौक स्थित बैंक की शाखा में चार अपराधी लूट की नीयत से पहुंचे थे। दो अपराधी हेलमेट पहनकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। बैंक में तैनात 50 वर्षीय सुरक्षा गार्ड विनोद कुमार सिंह ने जब उन्हें सुरक्षा नियमों के तहत हेलमेट हटाने को कहा, तो अपराधियों ने उन पर सीधी फायरिंग कर दी।

​गोली गार्ड के कंधे को छूते हुए निकल गई। घायल होने के बावजूद विनोद कुमार सिंह ने हिम्मत नहीं हारी, जिसके बाद बदमाशों ने उनसे बंदूक छीनने की कोशिश की और दो राउंड फायरिंग की।

​मैनेजर की ‘इमरजेंसी अलार्म’ रणनीति आई काम

​गोलीबारी की आवाज सुनते ही बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई। इसी बीच शाखा प्रबंधक ने अपनी जान की परवाह किए बिना इमरजेंसी अलार्म बजा दिया और तुरंत लॉकर रूम को सुरक्षित लॉक कर दिया। अलार्म के शोर से घबराकर अपराधी बैंक के अंदर कैश काउंटर तक नहीं पहुंच सके और मौके से फरार हो गए। भागते समय भी अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड हवाई फायरिंग की।

​बहादुर गार्ड अस्पताल में भर्ती, स्थिति स्थिर

​वीरेंद्र कुमार सिंह को तत्काल महागामा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, गार्ड अब खतरे से बाहर हैं। स्थानीय लोगों और बैंक कर्मियों ने विनोद कुमार सिंह को ‘असली हीरो’ बताया है, जिनकी मुस्तैदी के कारण बैंक में जमा करोड़ों रुपए सुरक्षित रहे।

​बिहार सीमा पर नाकेबंदी, जांच में जुटी पुलिस

​घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर उपेंद्र महतो और थाना प्रभारी मनोज पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

  • ​जांच: पुलिस बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
  • ​चुनौती: महागामा इलाका बिहार सीमा से सटा होने के कारण अपराधियों के पड़ोसी राज्य में भागने की आशंका है। पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन छापेमारी शुरू कर दी है।

​तीसरी धारा न्यूज का सवाल: क्या सीमावर्ती इलाकों में बैंक सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने की जरूरत नहीं है? अपराधियों के बढ़ते हौसले प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!