ताजा खबर
L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत मेंL4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

एक नई सोच, एक नई धारा

कॉपर खदान हादसा: जमीन से 1875 फीट नीचे टूटी लिफ्ट की चेन, 15 लोग फंसे

55 7
n6087116741715738951597f9d8c2ceb58b93e3df0dda6e87fbfe452801165841afeb2560474b569eda03f5

राजस्‍थान के खेतड़ी में बड़ा हादसा हुआ है. हिन्‍दुस्‍तान कॉपर लिमिटेड के खदान में लिफ्ट की चेन टूटने से 15 अधिकारी खदान में घंटों से फंसे हुए हैं. उन्‍हें निकालने के लिए घंटों से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है.

IMG 20240309 WA00281

हालात को देखते हुए कॉपर माइन में फंसे लोगों के लिए खाने के पैकेट अंदर भेजे गए हैं. फूड पैकेट्स के साथ जरूरी दवाइयां भी भेजी गई हैं, ताकि फंसे हुए लोगों को किसी तरह की कठिनाई न हो. वहीं, डॉक्‍टरों और एंबुलेंस की टीम को अलर्ट पर रखा गया है. बता दें कि हिन्‍दुस्‍तान कॉपर के कोलिहान खदान में 13 मई 2024 से निरीक्षण का काम चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, हिन्‍दुस्‍तान कॉपर के खदान में फंसे 15 अधिकारियों में से 3 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. उन्‍हें एंबुलेंस से तत्‍काल अस्‍पताल भेजा गया है. बता दें कि खेतड़ी कॉपर खदान में 13 मई से निरीक्षण का काम चल रहा है. कोकाता से आई विजिलेंस की टीम हिन्‍दुस्‍तान कॉपर माइन का निरीक्षण कर रही थी. टीम के सदस्‍य 14 मई को खदान के अंदर गए थे. तमाम तरह के काम को पूरा करने के बाद टीम लिफ्ट से वापस लौट रही थी. बताया जाता है कि देर शाम 8:10 बजे जब सभी लोग वापस लौटरहे थे तो उसी वक्‍त लिफ्ट की चेन अचानक से टूट गई. हादसे की वजह से सभी लोग खदान के अंदर ही फंस गए.

IMG 20240309 WA00271

लागातर चल रहा रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन
कॉपर के खदान में हादसे की सूचना मिलते ही हर तरफ हड़कंप मच गया. स्‍थानीय प्रशासन को तत्‍काल इसकी सूचना दी गई. इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पिछले 10 घंटे से भी ज्‍यादा के समय से बचाव कार्य चलाया जा रहा है. इसमें बुधवार को पहली सफलता तब मिली जब खदान में फंसे 15 में से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इन तीनों को तत्‍काल नजदीकी अस्‍पताल में भेजा गया है. बता दें कि हालात को देखते हुए राहत एवं बचाव दल के सदस्‍यों ने खदान के अंदर जरूरी दवाइयों के साथ फूड पैकेट्स भी भिजवाए थे, ताकि न्‍यूनतम जरूरतों को पूरा किया जा सके.

IMG 20240309 WA00261

1875 फीट नीचे हादसा
झुंझुनू के कोलिहान में हिन्‍दुस्‍तान कॉपर की खदान है. यह खदान काफी महत्‍वपूर्ण है. खेतड़ी के इसी कोलिहान खदान में मंगलवार देर शाम को बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि जमीन के 1875 फीट नीचे कॉपर खदान में लिफ्ट की चेन अचानक से टूट गई. इस वजह से कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम अंदर ही फंस गई. हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एंबुलेंस की टीम को अलर्ट पर रखा गया. दूसरी तरफ, डॉक्‍टरों को भी अलर्ट पर रखा गया, ताकि खदान में फंसे लोगों को तत्‍काल मेडिकल सुविधाएं मिल सकें.

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!