मध्य प्रदेश से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है। एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिससे चारों ओर आग फैल गई है। आग की लपटें उठते ही लोगों में भगदड़ मच गई।
आग में कई लोगों के फंसे हुए हैं। दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 70 लोग घायल हो गए हैं।
यह घटना हरदा जिले के बैरागढ़ में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई है। जब जोरदार धमाका हुआ उस वक्त कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही मौजूद थे। पटाखा फैक्ट्री में जैसे-जैसे आग फैल रही थी, वैसे-वैसे रुक-रुक कर विस्फोट हो रहे थे। एक के बाद एक कई धमाके हुए।
पटाखा फैक्ट्री में 11 से 15 ब्लास्ट हुए
बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री के अंदर 100 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की खबर आ रही है। कई मजदूर आग से बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
भोपाल और इंदौर से आ रही हैं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
राजधानी भोपाल से हरदा जिले के लिए 10 एंबुलेंस रवाना हो गई है। साथ ही भोपाल और इंदौर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर जा रही हैं। साथ ही भोपाल और इंदौर में मेडिकल कॉलेज एवं एम्स में बर्न यूनिट को तैयार रहने के लिए कहा गया है। आग में फंसे लोगों को निकालने के लिए टीम जुटी हुई है।
सीएम मोहन यादव ने लिया घटना का संज्ञान
सीएमओ ने बताया कि सीएम मोहन यादव ने हरदा में आग लगने की घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए हेलीकॉप्टर से मंत्री उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने 100 से अधिक घरों को कराया खाली
इस आगजनी के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री के आसपास के 100 से अधिक घरों को खाली करा दिया है। धमाकों की आवाज सुनकर से आसपास के लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। धुएं में पूरा इलाका तब्दील हो गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन टीम भी मौके पर पहुंची है।
मेष राशि मौज-मस्ती और मनमुताबिक कार्य करने का दिन है। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं। बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मजबूत बनायेगा। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। नयी परियोजनाओं और खर्चों को टाल दें। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।
वृष राशि डर आपकी प्रसन्नता को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख्यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। डर सहजता को समाप्त कर देता है। इसलिए इसे शुरुआत में ही कुचल दें, ताकि यह आपको कायर न बना सके। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाकई तसल्ली होगी। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत महत्व है। आप आज दोनों का ही आनंद उठा सकते हैं।
मिथुन राशि कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक्की का आधार बनाएं। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आयेंगे। आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है, इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। दूसरों को यह बताने के लिए ज्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।
कर्क राशि सकारात्मक विचारों को ही दिमाग में आने दें। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ आवश्यक चीजें ही खरीदें। परिवार में किसी सदस्य की खराब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुजारने की योजना बनाएं।
सिंह राशि आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में महत्वपूर्ण साबित होगा। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। पुरखों की जायदाद की खबर पूरे परिवार के लिए प्रसन्नता ला सकती है। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। आपको प्रसन्न करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिशें कर सकता है।
कन्या राशि आपकी शाम कई समस्याओं से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपकी प्रसन्नता ही आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको अधिक आनंद देगी। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराजगी की केंद्र बना सकती है। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का उपहार मिल सकता है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अंदाज उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नजदीकी से ध्यान करते हैं। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।
तुला राशि आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी समय देंगे। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव करायेंगे। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। रोजमर्रा की शादीशुदा जिंदगी में आज का दिन स्वादिष्ट मिठाई जैसा है।
वृश्चिक राशि आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था। उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। कोई ऐसा जिसके साथ आप रहते हैं, आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से चिढ़ सकता है। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। प्रतिदिन की आवश्यकताएं पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ-सफाई या कोई और घरेलू चीज इसका कारण हो सकती है।
धनु राशि आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तंदुरुस्त बनाए रखेगा। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है। इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की आवश्यकता है। आपको अपना बाकी समय बच्चों के संग गुजारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ अलग ही क्यों न करना पड़े। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज अपने वरिष्ठ को न दें। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। जीवनसाथी के कारण कुछ नुकसान हो सकता है।
मकर राशि आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। प्यार बहार की तरह है। फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आयेगा। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जायेंगे। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है।
कुंभ राशि आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते समय अधिक सावधानी बरतें। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पायेंगे। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।
मीन राशि आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग मनमाफिक परिणाम देने में सफल रहेंगे। लेकिन तरक्की की रफ्तार बरकरार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। घर में साफ-सफाई की आवश्यकता तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएं। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं प्रगट करेंगे। इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। किराने की खरीदारी को लेकर जीवनसाथी से विवाद संभव है।
हम देश को लूटने नहीं देंगे और जिसने भी देश को लूटा है उसे लौटाना होगा. पीएम मोदी के इस बयान को मौजूदा सियासी स्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि आज सजा काट रहे कुछ लोगों को महिमांडन करने का काम किया जा रहा है. उनको महान बताया जा रहा है, लेकिन मैं बता दूं कि ऐसी बातें लंबी नहीं चल सकती है. जांच करना एजेंसियों का काम है, जो कि पूरी तरह से स्वतंत्र हैं. फैसला देना अदालत का काम है औ वो अपना काम कर रही है.
पीएम बोले- हमें देश के सामर्थ्य पर भरोसा है
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश के सामर्थ्य पर भरोसा है. हमें लोगों की शक्ति पर भरोसा है. देश की जनता ने जब हमें पहली बार सेवा करने का अवसर दिया तो हमने पहले यूपीए सरकार के जो गड्ढे थे उनको भरते रहे. दूसरे कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी. उज्जवला, आयुष्मान समेत कई योजनाएं लोगों के लिए शुरू की गई.
पीएम ने कहा, आज देश में जिस रफ्तार से काम हो रहा है, कांग्रेस सरकार इस तेजी की कल्पना भी नहीं कर सकती. हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाएं और शहरी गरीबों के लिए 80 लाख पक्के मकान बने हैं. अगर कांग्रेस की रफ्तार से यह घर बने होते तो क्या होता? कांग्रेस को यह काम करने में 100 साल जाते.
ईडी ने झारखंड के पूर्व सीएम सोरेन को किया था गिरफ्तार
दरअसल, पिछले हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया है. चंपई ने विधानसभा में बहुमत भी साबित कर दिया है. दूसरी ओर आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने समन दे रखा है. बिहार में राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव भी ईडी का चक्कर लगाते हुए नजर आए हैं.
झारखंड में नवगठित चंपाई सोरेन सरकार ने बहुमत परीक्षण पास कर लिया है। सोमवार को विधानसभा में हुए बहुमत परीक्षण में कुल 47 विधायकों ने सरकार के पक्ष में मतदान किया, जबकि विपक्ष में 29 वोट पड़े।
झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 41 है। सरयू राय तटस्थ रहे, जबकि निर्दलीय अमित यादव विधानसभा नहीं पहुंचे थे।
कथित जमीन घोटाले में गिरफ्तार किए गए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने भी बहुमत परीक्षण में हिस्सा लिया। उन्होंने विश्वास मत पर चर्चा में भी हिस्सा लिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आक्रामक अंदाज में बरसे। झारखंड विधानसभा में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के 47 विधायक हैं और इसे सीपीआईएमएल (एल) के एक विधायक का बाहर से समर्थन प्राप्त है। वहीं, भाजपा के पास 26 विधायक हैं। आजसू के तीन और एनसीपी के एक विधायक हैं।
सत्तारूढ़ गठबंधन को आशंका थी कि भाजपा उनके विधायकों की ‘खरीद-फरोख्त’ का प्रयास कर सकती है, ऐसे में दो फरवरी को दो उड़ानों से करीब 38 विधायक कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद चले गए थे। विधायकों को रविवार शाम रांची वापस लाया गया।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए जाने के बाद झामुमो विधायक दल के नेता चंपाई सोरेन ने 2 फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पीएमएलए (धनशोधन रोकथाम अधिनियम) से संबंधित मामलों की सुनवाई वाली एक विशेष अदालत ने हेमंत सोरेन को विश्वास मत प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी। अदालत ने 2 फरवरी को हेमंत सोरेन को पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर मे बंद पड़ी एक टेंट हाउस की गोदाम में सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे आग लग गयी. बताया जा रहा है कि आग शार्ट शर्किट के कारण लगी. स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी. जहां मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. मौक़े पर दो अग्निशमन वाहन पहुंची थी. टेंट हाउस के मालिक प्रभात कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण 50 से 60 हज़ार रुपये का नुकसान हुआ है.
झारखंड में राजनीतिक संकट जारी है। चंपई सोरेन ने भले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है, लेकिन उनकी असली शक्ति परीक्षा आज है। विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए चंपई सोरेन को 41 विधायकों का समर्थन चाहिए।
इसके लिए हैदराबाद से भी इंडिया गठबंधन के विधायक लौट आए हैं। फ्लोर टेस्ट में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। फ्लोर टेस्ट से पहले जेएमएम और कांग्रेस ने व्हिप जारी किया है। इसके तहत सभी विधायकों को फ्लोर टेस्ट में रहना होगा। आइए समझते हैं पूरा समीकरण।
झारखंड में विधानसभा सदस्यों की संख्या 81 है। किसी भी पार्टी के पास बहुमत के लिए 41 विधायक चाहिए। चंपई सोरेन सरकार का आज फ्लोर टेस्ट है। शपथ लेने से पहले चंपई सोरेन ने राज्यपाल को 42 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था, लेकिन हैदराबाद सिर्फ 36 विधायक ही पहुंचे। अदालत ने फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन को भी अनुमति दे दी है।
आज 11 बजे होगा फ्लोर टेस्ट
जेएमएम और कांग्रेस के सभी 36 विधायक रविवार को ही रांची लौट आए थे। अब वे 11 बजे सीधे फ्लोर टेस्ट में जाएंगे। जेएमएम के विधायक लोबिन हेम्ब्रोम पार्टी से नाराज चल रहे हैं। वे हैदराबाद भी नहीं गए थे, लेकिन उन्होंने चंपई सोरेन सरकार के सपोर्ट में वोट करने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की वजह से कांग्रेस के कुछ विधायक झारखंड में रुके थे। आज पता चला जाएगा कि चंपई सोरेन की सरकार बहुमत साबित कर पाएगी या अल्पमत में गिर जाएगी।
बीजेपी का आरोप- चंपई सोरेन के पास नहीं है बहुमत
झारखंड बीजेपी ने कहा कि चंपई सोरेन के पास बहुमत नहीं है। जेएमम और कांग्रेस के कई विधायक नाराज चल रहे हैं। हालांकि, अबतक के आंकड़ों पर गौर करने से पता चलता है कि चंपई सोरेन सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो सकती है। इसके पीछे की वजह यह है कि हेमंत सोरेन की सरकार को 48 विधायकों को समर्थन प्राप्त था। अगर कुछ विधायक नाराज भी होते हैं तो भी उनके पास 41 विधायक हैं।
चंद्रयान-3 की अपार सफलता के बाद इसरो दुनिया के दिग्गज अंतरिक्ष एजेसियों में अपना नाम सुनहरे अंकों में दर्ज करवा चुका है। चांद पर फतह हासिल करने के बाद इसरो की अंतरिक्ष उड़ान अभी और ऊंची जाने को तैयार है।
सूर्य मिशन के बाद अब गगनयान मिशन की तैयारी चल रही है। यह भारत का पहला मानवयुक्त मिशन होगा। लेकिन, इससे पहले इसरो एक महिला रोबोट को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी पूरी कर चुका है। इंसान जैसी काया और आंख-नाक वाली इस महिला रोबोट का गगनयान से पहले अंतरिक्ष में जाना मिशन के लिए बहुत जरूरी है। इस साल की तिमाही तक इसके अंतरिक्ष में उड़ान भरने की उम्मीद है। इसरो इसे गगनयान से पहले सबसे अहम कदम मानकर चल रहा है। खुद इसरो चीफ एस सोमनाथ कह चुके हैं कि 2024 गगनयान की तैयारियों का वर्ष है।
भारत की महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री व्योममित्रा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन से पहले अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी। भारत का गगनयान मिशन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाला देश का पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान है, जो 2025 में लॉन्च किया जाना है। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने कहा कि व्योममित्र मिशन इस साल की तीसरी तिमाही के लिए निर्धारित है।
व्योममित्र क्या है भारतीय महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री व्योममित्र का नाम संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बनाया गया है। व्योम का अर्थ है अंतरिक्ष। और दूसरा है मित्र। सरल शब्दों में समझें तो व्योममित्र वह जो आम इंसानों के बजाय अंतरिक्ष को ज्यादा बेहतर तरीके से जानता है। इसलिए इसका नाम अंतरिक्ष मित्र है।
गगनयान मिशन से क्या लिंक गगनयान मिशन के लिए व्योममित्र की बेहद अहम भूमिका है। यह अंतरिक्ष में हर तरह के मानव कार्यों का अनुकरण करेगी। ये अंतरिक्ष में पर्यावरण नियंत्रण और जीवन समर्थन प्रणाली के साथ भी काम करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, रोबोट अंतरिक्ष यात्री गगनयान मिशन के मॉड्यूल मापदंडों की निगरानी कर सकता है, उसे अलर्ट जारी कर सकता है और जीवन-समर्थन संचालन को अंजाम दे सकता है। यह छह पैनलों को संचालित करने और प्रश्नों का जवाब देने जैसे कार्य भी कर आसानी से सकता है।
गगनयान से पहले टेस्टिंग गौरतलब है कि 2025 में गगनयान मिशन के प्रक्षेपण से पहले, पहला परीक्षण वाहन उड़ान 21 अक्टूबर, 2023 को पूरा किया गया था। इसका उद्देश्य क्रू एस्केप सिस्टम और पैराशूट सिस्टम की योग्यता को परखना था। प्रक्षेपण यान की मानव रेटिंग पूरी हो गई है। सभी प्रणोदन चरण योग्य हैं, और सभी तैयारियां हो चुकी हैं।
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने व्यापारियों को अपने कारोबार से संबंधित लेनदेन के लिए पेटीएम के बजाय दूसरे प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर होने की सलाह की है। यानी व्यापारी पेटीएम के बजाय किसी और प्लेटफॉर्म को यूज करें।
पेटीएम वॉलेट और बैंक ऑपरेशन पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) पर प्रतिबंधों के बाद कैट की ओर से यह सलाह दी गई है। कैट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रिजर्व बैंक द्वारा हाल में पेटीएम पर लगाये बैन को लेकर देश भर में व्यापारियों को अपने पैसे की सुरक्षा के लिए अन्य प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना चाहिए।
आ सकती है दिक्कत
कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में छोटे व्यापारी, विक्रेता, हॉकर और महिलाएं पेटीएम के माध्यम से लेन-देन कर रहे हैं। आरबीआई के बैन से इन लोगों को वित्तीय तौर पर दिक्कत आ सकती है।
क्यों लगा पेटीएम पर बैन
सूत्रों का कहना है कि मनी लांड्रिंग की चिंता और लोकप्रिय वॉलेट पेटीएम और इसकी कम चर्चित बैंकिंग यूनिट के बीच सैकड़ों करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन के चलते रिजर्व बैंक ने विजय शर्मा की अगुवाई वाली कंपनियों पर यह प्रतिबंध लगाए हैं। केंद्रीय बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) को और जमा लेने समेत अधिकांश गतिविधियों को फिलहाल रोकने के लिए कहा है।
पेटीएम का शेयर गिरा
आरबीआई के बैन से पेटीएम के शेयर में भारी गिरावट आ रही है। बीते हफ्ते पेटीएम का शेयर 36 फीसदी गिरा। इससे कंपनी की मार्केट कैपिटल 30,931.59 करोड़ रु ही बची है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उनका यह बयान आम आदमी पार्टी के विधायक खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच के बीच आया है।
आप सुप्रीमो ने दिल्ली के रोहिणी में एक स्कूल की आधारशिला रखने के बाद कहा, “वे हमारे खिलाफ कोई भी साजिश रच सकते हैं। मैं भी दृढ़ हूं। मैं झुकने वाला नहीं हूं। वे मुझसे बीजेपी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं, तो वे मुझे अकेला छोड़ने जा रहे हैं। लेकिन मैंने कहा कि मैं बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा, मैं भाजपा में कभी शामिल नहीं होऊंगा, बिल्कुल भी नहीं।”
कार्यक्रम में अपने भाषण में, केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाला केंद्र राष्ट्रीय बजट का केवल 4 प्रतिशत स्कूलों और अस्पतालों पर खर्च करता है, जबकि दिल्ली सरकार हर साल अपने बजट का 40 प्रतिशत इन पर खर्च करती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जेल में बंद अपने आप सहयोगियों मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन का भी जिक्र किया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज सभी एजेंसियां हमारे पीछे पड़ी हैं। मनीष सिसौदिया की गलती यह है कि वह अच्छे स्कूल बना रहे थे। सत्येन्द्र जैन की गलती यह है कि वह अच्छे अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनवा रहे थे। अगर मनीष सिसौदिया स्कूल के बुनियादी ढांचे की बेहतरी के लिए काम नहीं कर रहे होते, तो वह ऐसा नहीं कर पाते। गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने हर तरह की साजिश रची, लेकिन हमें रोक नहीं सके।”
अरविंद केजरीवाल की यह टिप्पणी रविवार को दिल्ली पुलिस द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त के दावों के संबंध में नोटिस देने के लिए आप मंत्री आतिशी के घर जाने के कुछ घंटों बाद आई। आप ने दावा किया है कि भगवा पार्टी ने पूर्व विधायकों में से सात को तोड़ने का प्रयास किया। हालाँकि, आतिशी घर पर नहीं थीं, इसलिए नोटिस दिल्ली शिक्षा मंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) को मिला। आतिशी को सोमवार (5 फरवरी) तक नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।
अवैध शिकार के दावों के सिलसिले में अरविंद केजरीवाल को भी नोटिस दिया गया था। शनिवार को, पांच घंटे के नाटक के बाद, दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने मुख्यमंत्री को नोटिस दिया, जिसमें उनसे अवैध शिकार के दावों की जांच के संबंध में तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया। पुलिस ने अरविंद केजरीवाल से आरोपों की जांच में शामिल होने और उन आप विधायकों के नाम उजागर करने को कहा है जिनसे कथित तौर पर भाजपा ने संपर्क किया था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा के दौरान शनिवार को झारखंड के देवघर में स्थित बैद्यनाथ धाम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे।
अब मंदिर के अंदर से राहुल का पूजा करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को BJP सांसद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है और उनकी पूजा पद्धति पर सवाल उठाया है।
राहुल गांधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर राहुल को ट्रोल भी कर रहे हैं। वीडियो में राहुल बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा करते नजर आ रहे हैं। वो शिवलिंग पर पूजा की साम्रागी को अर्पित करने बजाया फेंकते नजर आ रहे हैं।
राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर उठाया सवाल
BJP सांसद निशिकांत दुबे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह पूजा है या पूजा की सामग्री फेंकी जा रही है ।बाबा बैद्यनाथ जी का ऐसा अपमान एक गैर हिंदू ही कर सकता है। इस वीडियो को देखकर यह लगता है कि राहुल गांधी जी को पूजा पद्धति,संस्कृति व आस्था से कोई मतलब नहीं है,बाबा का शिवलिंग मात्र एक चौकी या प्लेटफ़ॉर्म है। आस्था पर ऐसी चोट असहनीय व अकल्पनीय है।
यह पूजा है या पूजा की सामग्री फेंकी जा रही है ।बाबा बैद्यनाथ जी का ऐसा अपमान एक ग़ैर हिंदू ही कर सकता है । इस वीडियो को देखकर यह लगता है कि राहुल गांधी जी को पूजा पद्धति,संस्कृति व आस्था से कोई मतलब नहीं है,बाबा का शिवलिंग मात्र एक चौकी या प्लेटफ़ॉर्म है। आस्था पर ऐसी चोट असहनीय… pic.twitter.com/NahLidZCS2
वहीं, सोशल मीडिया पर इस वीडियो शेयर कर आम लोग भी राहुल को ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ढोंगी पहूंच गया मंदिर में ढोंग करने गधे को पता नहीं कैसे कीजाती है शिव की पूजा जल कहा चढ़ाना है दूध कहा चढ़ाना अर्पित करने योग्य वस्तुओं को चढ़ा नहीं फेंक रहा है और कहते हैं राहुल गांधी जनेऊ धारी है, मौसमी हिंदू ।
इससे पहले जब शनिवार को राहुल मंदिर से पूजा कर बाहर निकले थे तो उनके सामने मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे लगे थे। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने राहुल के सामने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का भी नारा लगाया। सांसद राहुल गांधी ने गुलाबी रंग की धोती पहनकर बैधनाथ धाम में रुद्राभिषेक किया।