भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राज्यों के प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी है. डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. वे प्रदेश प्रभारी के साथ-साथ चुनाव प्रभारी की भी भूमिका निभाएंगे. झारखंड के 2 नेता भी चुनाव प्रभारी की लिस्ट में हैं. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश बिहार में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाये गये हैं. वहीं रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा पश्चिम बंगाल में चुनाव सह प्रभारी बनाई गई हैं.
बिहार में एक ओर राजनीतिक संकट का दौर चल रहा तो दूसरी ओर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर दिल्ली की रोज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया है। मामले में अदालत ने राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, हृदयानंद चौधरी समेत अन्य लोगों को समन जारी करते हुए 9 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है। (जारी…)
लैंड फॉर जॉब के इस मामले में ईडी की यह पहली चार्जशीट है और एजेंसी ने सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, हृदयानंद चौधरी, अमित कात्याल और दो कंपनियां एके इन्फोसिस्टम व एबी एक्सपोर्ट शामिल हैं। मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा था कि एक आरोपी अमित कात्याल ने साल 2006-07 में एके इन्फोसिस्टम नाम की एक कंपनी का गठन किया था। यह कंपनी आइटी से जुड़ी हुई थी।
7 लोगों को बनाया गया है आरोपी
लैंड फॉर जॉब के इस मामले में ईडी की यह पहली चार्जशीट है और एजेंसी ने सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, हृदयानंद चौधरी, अमित कात्याल और दो कंपनियां एके इन्फोसिस्टम व एबी एक्सपोर्ट शामिल हैं। मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा था कि आरोपी अमित कात्याल ने साल 2006-07 में एके इन्फोसिस्टम नाम की एक कंपनी का गठन किया था। यह कंपनी आइटी से जुड़ी हुई थी।
केवल कात्याल की हुई गिरफ्तारी
ईडी ने अदालत को बताया कि कंपनी ने असल में कोई कारोबार नहीं किया बल्कि कई भूखंडों की खरीद की थी। इनमें से एक भूखंड नौकरी के बदले जमीन के जरिए हासिल किया गया था। इस कंपनी को साल 2014 में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के नाम पर एक लाख रुपये में ट्रांसफर किया गया था। ईडी का कहना है कि यह मामला सात भूखंडों से जुड़ा हुआ है। राबड़ी देवी, हेमा यादव और मीसा भारती ने इन्हें खरीदा था और बाद में बिक्री कर दी थी। (जारी…)
वहीं, एबी एक्सपोर्ट नामक कंपनी साल 1996 में अस्तित्व में आई थी। साल 2007 में इस कंपनी को पांच कंपनियों से पांच करोड़ रुपये मिले थे और एक प्रॉपर्टी खरीदी गई थी। ईडी के अनुसार मामले में अभी तक सिर्फ अमित कात्याल की गिरफ्तारी हुई है।
जमशेदपुर : जेमको सिख नौजवान सभा के सलाहकार सरबजीत सिंह भोगल का निधन हो गया। कल उनके पार्थिव देव का संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में ग्यारह बजे होगा। उक्त जानकारी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश सिंह जग्गा ने दी है। स्वर्गीय श्री भोगल अपने पीछे पत्नी रजनी कौर और 14 वर्षीय बेटा छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन पर सेन्ट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर ने शोक जताया है और परिजन के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
जमशेदपुर : शहर में आज यंग इंडियंस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता राइड का आयोजन सभी युवा स्कूली छात्रों के साथ साथ सभी राइडिंग समूहों, जोड़ी राइडर्स, आरकेएमसी, रोड मेल्टर के साथ किया गया। आयोजन में सिटी एसपी मुकेश कुमार एवं ट्रैफिक डीएसपी अनिमेष जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। (जारी…)
कार्यक्रम के दौरान यंग राइडर्स के उदित अग्रवाल ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को यह शपथ लेना चाहिए कि मैं सुरक्षित रूप से गाड़ी चलाने की शपथ लेता हूँ और मैं रोड पर सुरक्षित रूप से धीमी गति से वाहन चलाऊंगा। कार्यक्रम में मौजूद सिटी एसपी और ट्रैफिक डीएसपी ने फ्लैग ऑफ सेरेमनी की। (जारी…)
इस दौरान सिटी एसपी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के मामले में नौजवानों को और जनता को खुद जागरूक होने की आवश्यकता है और इस तरह के जागरूक कार्य इसमें अहम योगदान प्रदान करते हैं। वहीं ट्रैफिक डीएसपी ने सभी नौजवानों को सड़क सुरक्षा के नियम के बारे में जानकारी देते हुए उसके पालन करने और फायदे के बारे में बताया। सभी ने सड़क सुरक्षा का पालन करने की शपथ ली और लोगों को भी जागरूक करने की बात कही।
जमशेदपुर : बुलेट सवार ग्रुप जोड़ी राइडर्स और आरकेएमसी बुलेट राइडिंग ग्रुप ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी राइडर्स के साथ मिलकर जश्न मनाया। सबसे पहले गोलमुरी शहीद स्थल में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शहर की सवारी की गई। ग्रुप द्वारा नेक काम के लिए बाराद्वारी में वृद्ध लोगों के साथ ध्वजारोहण किया और उन्हें कम्बल वितरित किया। इस कार्यक्रम में सभी जोड़ी राइडर्स और आरकेएमसी बुलेट राइडिंग ग्रुप के सभी सदस्य मौजूद थे।
कैबिनेट ने केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फेज एक, फेज तीन एवं एवं एक अन्य योजना के तहत भारत सरकार द्वारा स्वीकृत पथों एवं पुलों में 19 पथों तथा 12 पुलों के निर्माण के लिए 166.1 करोड़ की योजना को पुनरीक्षित करते हुए 208.47 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
42.37 करोड़ राज्यांश मद से होगा खर्च
कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि इस कारण से अतिरिक्त 42.37 करोड़ रुपये को राज्यांश मद से व्यय करने की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन एमआइएस कार्यों के लिए संविदा पर एक पद के सूजन का निर्णय लिया गया है।
झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार के माध्यम से झारखंड म्युनिसिपल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट अंतर्गत विश्व बैंक संपोषित धनबाद में कांको मठ से विनोद बिहारी चौक, गोल बिल्डिंग भाया मेमको चौक पथ के लिए 20 किलोमीटर के फोर लेन व सर्विस लेन सहित विकास को लेकर 461.90 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार राज्य सरकार के सभी कर्मियों को समान रूप से गृह निर्माण अग्रिम की स्वीकृति हेतु झारखंड वित्त नियमावली के नियम 393 का शिथिलिकरण एवं अन्य प्रविधानों में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
अन्य महत्वपूर्ण फैसले
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) एसजे. मुखोपाध्याय, पूर्व न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय की अध्यक्षता में गठित एक सदस्यीय न्यायिक आयोग द्वारा समर्पित रिपोर्ट पर सभा सचिवालय द्वारा कृत कार्रवाई प्रतिवेदन को झारखंड विधानसभा के आगामी सत्र में सदन पटल पर उपस्थापित किये जाने की स्वीकृति दी गई।
पथ प्रमंडल, चाईबासा अन्तर्गत हाटगम्हरिया पीडब्लूडी पथ से बलंडीया-भोंडा-मझगांव-बेनीसागर पथ के 44.485 किमी का दो लेन हेतु चौड़ीकरण कार्य कराने के लिए 67.45 करोड़ रुपये के द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
समेकित बाल विकास परियोजना कर्मियों को वेतन भत्ता भुगतान शत्-प्रतिशत राज्य मद से करने की स्वीकृति दी गई।
कृषकों के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य को कृषि यंत्रों का वितरण योजना के तहत ट्रैक्टर एवं सहायक कृषि यंत्रों के अनुदान पर वितरण के लिए 80 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर योजना की स्वीकृति दी गई।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चीफ गेस्ट फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को वह राजस्थान के जयपुर पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद दोनों नेता का एक रोड शो में भी भाग लेंगे। इसके बाद वह राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी और इमैनुअल मैक्रों जयपुर के हवा महल में लेनदेन के लिए यूपीआई का उपयोग कर सकते हैं।
कार्यक्रम के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों दोपहर में राजस्थान की राजधानी जयपुर में उतरेंगे, जिसके बाद वह आमेर किले की ओर प्रस्थान करेंगे। यहां उनका सांस्कृतिक स्वागत किया जाएगा और वह दीवान-ए-खास में स्थानीय कलाकृतियों की एक छोटी प्रदर्शनी भी देखेंगे। बता दें कि मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने जा रहे 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
यह है पूरा कार्यक्रम
आमेर किले की अपनी यात्रा के बाद, फ्रांसीसी राष्ट्रपति जंतर-मंतर की ओर जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी उनका स्वागत करेंगे और प्राचीन भारतीय खगोलीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जंतर-मंतर पर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों एक रोड शो में शामिल होंगे और हवा महल तक जाएंगे। हवा महल में दोनों नेता स्थानीय दुकानों पर खरीदारी करेंगे और लेनदेन यूपीआई के माध्यम से होने की संभावना है। शोभा यात्रा समाप्त करने के बाद राष्ट्रपति मैक्रों रामबाग पैलेस की ओर प्रस्थान करेंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रात्रिभोज की मेजबानी की जाएगी।
जयपुर से दिल्ली होंगे रवाना
मैक्रों दिल्ली के लिए विमान से सीधे जयपुर हवाईअड्डे जाएंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद वह कल होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उनकी यह यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के जश्न के मौके पर हो रही है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति की यात्रा से पहले जयपुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रॉन के पोस्टरों से सजाया गया है। बता दें, गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्रांसीसी सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भारतीय सैनिकों और विमान चालकों के साथ गणतंत्र दिवस परेड और फ्लाईपास्ट में भाग लेगी।
जमशेदपुर : भाजपा नेता अभय सिंह के नेतृत्व में रविवार को मानगो के राजस्थान धर्मशाला से प्रभु श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर राम भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। यह यात्रा राजस्थान धर्मशाला मानगो से शुरू होकर बबुआ सिंह अखाड़ा बजरंग बली मंदिर तक निकली। जिसमें राम भक्तों का उत्साह व उल्लास देखने बन रहा था। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या महिलाएं, क्या पुरूष सभी भगवान राम की भक्ति में झूमते हुए नज़र आये। (जारी…)
ढोल नगाड़ों के साथ लाइट और झाँकी ने चार चांद लगाने का कार्य किया। डिमना रोड, दाईगुट्टू, पुरुलिया रोड एवं मानगो के अन्य इलाकों के साथ साथ शहर के विभिन्न हिस्सों से रामभक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस शोभायात्रा को एक भव्य रूप दिया। झाँकी में उपस्थित प्रभु राम, लक्ष्मण एवं बजरंगबली के किरदारों को देखने और उन्हें पूजने में भक्तों ने कोई कसर नहीं छोड़ा। जय श्री राम के गगनभेदी नारों से पूरा मानगो गूँज उठा। रामभक्तों ने पुष्पों की वर्षा झाँकी के ऊपर की और उन्हें पूरी आस्था के साथ यात्रा में शामिल हुए। वहीं डीजे में बज रहे भगवान राम के गानों पर भक्त नाचते, गाते, झूमते नज़र आये। (जारी…)
शोभायात्रा में रामभक्तों के जनसैलाब ऐसा था कि पूरा मानगो जैसे थम गया हो। यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हुई, लेकिन कार्यकर्तओं ने बहुत ही सुंदर तरीके से आने जाने वालों के लिए रास्ता बनाया। वैसे आने जाने वाले लोगों ने भी प्रभु राम की इस यात्रा में बिना जल्दबाजी किये अपना सहयोग दिया और भक्त गाड़ी के अंदर से भी जय श्री राम के नारे लगा कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। (जारी…)
इस पावन अवसर पर भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक शोभायात्रा है, जिसमें हजारों हज़ार की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राणप्रतिष्ठा के दिन सभी अपने घरों में दिया जलाकर दीवाली मनाए और अपने नजदीक के मंदिर में भी जाकर दीपक जलाएं और प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना करें। अभय सिंह ने रामभक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज इस शोभायात्रा में शामिल भक्तजनों का उत्साह और उल्लास देखकर यह यकीन हो गया है कि 22 जनवरी के दिन सिर्फ अयोध्या में ही नहीं अपितु पूरे देश में दीवाली मनाई जाएगी। (जारी…)
उन्होंने राम मंदिर के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले राम भक्तों को नमन करते हुए कहा कि आज उन सभी रामभक्तों का सपना साकार हुआ है जिन्होंने प्रभु राम के लिए बलिदान दिया। हमें उनके बलिदानों को कतई नहीं भूलना चाहिए। श्री सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बोला कि जिस तरह से भक्तों ने इस यात्रा को राममय बनाया है और जिस हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए इससे हृदय प्रफुल्लित हो गया है। (जारी…)
इस भक्तिमय शोभायात्रा के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्तागण, मुन्ना दुबे, हेमन्त सिंह, विकास सिंह, राजीव रंजन सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, नरेश अग्रवाल, पप्पू सिंह, हलधर नारायण साह, रविंदर सिंह रिंकू, भूषण दीक्षित, किशोर ओझा, आलोक वाजपेयी, वीरेन्द्र सिंह, कन्हैया पुष्टि, शशि दुबे, राजेश त्रिपाठी, मनीष शर्मा, नितेश सिंह, अंकित शुक्ला, लोकनाथ त्रिपाठी, बंटी सिंह, कन्हैया सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बलबीर मंडल, अमित शर्मा, संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय, सुमित श्रीवास्तव,विमल बैठा, प्रीति सिन्हा, रीना साहू, राजेश सिंह, अमन ठाकुर, ललन चौहान, संजीत शर्मा, प्रमोद मिश्रा, संजय सिंह बबुआ अखाड़ा समिति, प्रमोद सिंह उर्फ मल्लू, सुनील सिंह, नीलकमल शेखर, चुन्नू सिंह, गंगाप्रसाद साहू, शिवप्रकाश शर्मा, ओंकार सिंह, शोभा श्रीवास्तव, राजेश सिंह, वीरेंद्र मलिक, प्रशांत पोद्दार, शेखर राव, शम्भू त्रिवेदी, राजीव सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह, पवन सिंह, खुशी ओझा, बालीगुमा से राजेश सिंह, अशोक गौड़, निरंजन झा, गणेश विद्यार्थी, अमरेंद्र पासवान, संधू देवी, रविंदर सिसोदिया, दशरथ चौबे, विपिन झा, छोटन मिश्रा, डॉ अनिल सिंह, सुशील पांडे, संतोष गुप्ता, राकेश लोधी, भोला पांडे, सुनील केशरी, रेखा सिंह, मनीष चौधरी, रविंदर तिवारी, मनीष बाबा, अभिषेक बैद्य, अखिलेश सिंह, अनिकेश, विजय तिवारी, बबलू सिंह वैश्य, बंटी गुप्ता, विद्याशंकर, विनोद सिंह, धनन्जय सिंह, दीपक तिवारी, गोपी चौधरी, कहिंझाय ओझा, अजय लोहार, भारती केशरी, विजय ओझा, विकास जायसवाल, अर्जुन शर्मा, जितेंद्र यादव, काली शर्मा, विजय सिंह, रामसकल तिवारी, रेणु शर्मा, संजय मिश्रा, संतोष चौहान, सुशील सिंह, सुशीला शर्मा, मृत्युंजय सिंह, राकेश चौबे, अनिरुद्ध गिरी के साथ साथ हज़ारों की तादाद में राम भक्त शामिल हुए।
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उस वक्त अपनातफरी मच गई, जब तीन नंबर प्लेटफार्म पर जा रही महिला यात्री अनियंत्रित होकर एस्केलेटर से नीचे गिर गई। बताया जाता है कि मानगो निवासी तबस्सुम अली 50 वर्ष को नीलांचल एक्सप्रेस से यूपी जाना था। इससे वह परिजनों के साथ एस्केलेटर के माध्यम से प्लेटफार्म नंबर तीन पर जा रही थी कि अचानक गिर गई। हालांकि, रेलकर्मियों ने तत्काल एस्केलेटर बंद कर दिया, लेकिन महिला के शरीर में काफी चोटे आई हैं और हाथ टूटने की आशंका है। इधर, स्टेशन ड्यूटी कर्मचारियों ने तत्काल रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को बुलाया था। इससे महिला की मरहमपट्टी की गई। इसके बाद वह ट्रेन पर सवार होने के बजाय घर चली गई। मालूम हो कि सावधानी नहीं बरतने के कारण स्टेशन के एस्केलेटर से गिरकर पहले भी कई महिलाएं एवं बुजुर्ग जख्मी हो चुके हैं।
जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) को आगामी जमशेदपुर कार्निवल 2024 का आगाज होने जा रहा है. शुक्रवार 12 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी. इसका उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी करेंगे. यह तीन दिवसीय उत्सव है, जो 12 से 14 जनवरी तक प्रतिष्ठित बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में दर्शकों को लुभायेगा. सभी नागरिकों के लिए प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क है. शुक्रवार को जमशेदपुर कार्निवल में ‘मेडली ऑफ कलर्स ऑफ इंडिया’ शीर्षक से एक मनमोहक गीत और नृत्य की प्रस्तुति होगी. (जारी…)
कार्निवल का उद्घाटन टाटा स्टील के वीपी, कॉर्पोरेट सर्विसेज, चाणक्य चौधरी द्वारा किया जाएगा, जिसके बाद एक शानदार कोल्ड पायरो शो होगा. यह शाम जमशेदपुर के प्रसिद्ध सेलिब्रिटी गायक इशान दत्ता की मनमोहक संगीत प्रस्तुतियों से भरी होगी. ‘अपनी सेना को जानें’ पहल के अनुरूप और स्टील सिटी जमशेदपुर में नागरिक-सैन्य एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए, कार्निवल के दौरान हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा. भारतीय सेना नयी पीढ़ी के हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन करेगी, जिसका उद्देश्य नागरिक आबादी को भारतीय सेना की बढ़ी हुई क्षमताओं से परिचित कराना और नागरिक-सैन्य संलयन को बढ़ावा देना है. 14 जनवरी को बॉलीवुड गायक अभिजीत अपनी प्रस्तुति देंगे.