Site icon

पिता से विवाद के बाद आक्रोश में युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू निवासी दीपक साहू(25) ने बड़ौदा घाट प्रधान टोला स्थित अपने गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को शुक्रवार को इसकी सूचना तब मिली जब वे गोदाम में पहुंचे। उन्होंने देखा कि दीपक ने फांसी लगा ली है। इसकी सूचना बागबेड़ा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (जारी…)

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार देर शाम दीपक के पिता के साथ उसका विवाद हुआ था। इसके बाद वह गुस्से से घर से चला गया। दीपक के शुक्रवार सुबह गोदाम में उसका शव पाया गया। दीपक 2 भाई और 1 बहन में मंझला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version