Site icon

मानगो संकोसाई से महिला हुई लापता, पारिवारिक विवाद की वजह से घर से निकली थी बाहर

InShot 20251130 103236654

जमशेदपुर : कल शाम मानगो संकोसाई से एक महिला की लापता होने की खबर आ रही है, बताया जा रहा है कि प्रियंका दास नामक महिला जिसकी उम्र लगभग 37 साल है, कल शाम 6:45 बजे मानगो संकोसाई में आखिरी बार देखी गई थी। उस समय महिला ने हरे रंग की कुर्ती, गोल्डन रंग की लेगिंग्स और ब्राउन रंग का स्वेटर पहना था।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका दास का ससुराल संकोसाई में है और पारिवारिक विवाद की वजह से वह घर से निकल गई थी जिसके बाद उसका कोई खबर नहीं मिली है। परिजनों ने रिश्तेदारों और मित्रों के यहां रात भर संपर्क किया लेकिन प्रियंका की कोई जानकारी नहीं मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के फोन की आखिरी लोकेशन तमाड़ दिख रहा है, उसके बाद से उसका फोन बंद है। परिजनों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी है और प्रशासन इस मामले की जांच कर रही है।
प्रियंका दास के भाई मिलन ने प्रशासन और लोगों से अपील की है कि किसी को भी यदि उनकी बहन की कोई जानकारी मिले तो उन्हें फोन करके अवश्य सूचित करें। मिलन का मोबाइल नंबर 7004753253 है। बाकी प्रशासन अपनी ओर से जांच कर रही है।

Exit mobile version