Site icon

11 नवंबर को सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान अवधि निर्धारित, कुल 256352 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग

निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेरह (13), सभी 300 मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग से होगी निगरानी

45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 11 नवंबर को मतदान होना है। सुगम, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान प्रक्रिया के सफल संपादन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार सभी प्रशासनिक तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है । घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में कुल निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेरह (13) है जिनमें 12 पुरूष एवं 01 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं । उप चुनाव में कुल 256352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 125114 पुरुष, 131235 महिला एवं 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बता दें कि इस बार 2738 दिव्यांग, 372 सर्विस वोटर, 01 ओवरसीज इलेक्टर तथा 16601 युवा मतदाता उप निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।      

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदाता मतदान कर सकेंगे। मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग से निगरानी की जाएगी। मतदान केन्द्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित किया गया है । वैसे दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाता जो मतदान हेतु मतदान केंद्र जाना चाहते हैं उनके आवागमन के लिए वाहन, व्हीलचेयर, रैंप, वॉलंटियर की व्यवस्था रहेगी । 

Exit mobile version