Site icon

विज़न अपेक्स फूटबाल क्लब ने जे० ऐफ० सी० युथ को 2-0 से हराकर मैच जीता

IMG 20240611 WA0011
IMG 20240611 WA0012

जमशेदपुर : अरमारी ग्राउंड में खेले गए जे० ऐस० ए० (ए डिविजन) के पहले मैच मे विज़न अपेक्स क्लब ने जे० ऐफ० सी० युथ को एक कड़ी चुनौती दी और 2-0 के स्कोर से जीत हासिल की। मैच की शुरुआत से ही विज़न अपेक्स फूटबाल क्लब ने जे० ऐफ० सी० युथ पर दबाव बनाया। टीम की रणनीतिक खेल और प्रभावी टीम वर्क मैच के दौरान लगातार दिखाई दी।

पहले हाफ टाइम मे ही विज़न अपैक्स के बुलान किस्कू ने जे० ऐफ० सी० युथ क्लब के खिलफ पहला गोल किया। दूसरे हाफ में प्रदीप मुर्मू ने दूसरा गोल करते हुए टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
इस जीत के साथ विज़न अपैक्स फूटबाल क्लब ने अपने सीजन के लिए एक मजबूत नींव रखी। टीम की जीत से क्लब के कोच सुमित नाग व सुशील हेम्ब्रोम, निरंजन सरदार, अभिमन्यु सिंह, विश्वजीत सिंह,अजय होनहागा व अन्य सदस्य और खिलाड़ी बड़े उत्साहित है।

Exit mobile version