Site icon

तृणमूल ने राज्यसभा के लिए चार नामों का किया ऐलान, लिस्ट में पत्रकार सागरिका घोष भी शामिल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने राज्यसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। टीएमसी की तरफ से से सुष्मिता देव को राज्यसभा भेजा जाएगा।

इसके अलावा पत्रकार सागरिका घोष, ममता बाला ठाकुर और सांसद नदीमुल हक के नाम सूची में शामिल हैं।

TMC ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा, ‘ हमें आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए सागरिका घोष, सुष्मिता देव, सांसद मो नदीमुल हक और ममता बाला ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे हर भारतीय के अधिकारों के लिए अदम्य भावना और वकालत की तृणमूल की स्थायी विरासत को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे।’

Exit mobile version